हद कर दी अराजक तत्वों ने स्कूल की जमीन पर कब्जा की नीयत से पुरातन भवन ढहाया ,एक सप्ताह पहले स्कूल में दिव्यांग रैम्प, शौचालय, बेंच और तोडी थी खिडकियां कन्धई थाना और प्रशासन बना है उदासीन

प्रतापगढ़ । अराजकता तत्वों ने पुराने परिषदीय विद्यालय के भवन को अवैध रूप से ध्वस्त कर दिया है! आशंका है कि विद्यालय की जमीन पर कब्जा भी किया जा सकता है! भूमि माफिया एवं अराजक तत्वों की दृष्टि सरकारी स्कूल की जमीनों पर कब्जा एवं अतिक्रमण करने की बदनीयत दिखाई दे रही है! बिगत सप्ताह पानी की टंकी, स्कूल की खिड़कियों , फर्श की टाइल्स, दिव्यांग रैंप, सीमेंट बेंच और शौचालय आदि में तोड़फोड़ कर दी थी! पुलिस प्रशासन द्वारा उदासीनता बरते जाने से अराजक तत्वों के हौसले बुलंद है , वहीं अ०जा० के असहाय ग्राम प्रधान, विद्यालय के शिक्षक और बच्चे खौफ जदा है। बता दे कि तहसील क्षेत्र पट्टी के ब्लॉक बाबा बेलखरनाथ धाम के ग्राम कांपा मधुपुर के पुरातन प्राइमरी स्कूल की भूमि पर अवैध रूप से कब्जे का प्रयास लगातार दो वर्षों से जारी है! ग्राम पंचायत, बेसिक शिक्षा विभाग और पट्टी तहसील प्रशासन को विघालय भूमि पर अतिक्रमण की सूचना विगत वर्ष 2022 में भी दी गयी तब भी उदासीन बने रह गये! भू माफिया तत्वों के राजनीतिक रसूख के चलते थाना कन्हई पुलिस भी रुचि नहीं ले रही है ।

उच्च प्राथमिक विद्यालय , कांपा मधुपुर, बाबा बेलखरनाथ धाम प्रभारी प्र० अ० ने थाना पुलिस और बीईओ से शिकायत की कि वर्ष 1965 ई० में निर्मित प्रा०वि० पुरातन स्कूल जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे है। विगत साल रास्ते का विवाद होने पर प्रशासन ने बाग और स्कूल की जमीन की नाप जोख करवाई थी। पैमाईश में सरकारी जमीन पर स्कूल के सामने और पीछे अवैध कब्जा पाया गया था। उप जिला अधिकारी पट्टी के निर्देशन में राजस्व कर्मियों ने नाप तो की लेकिन अवैध कब्जा की बात छुपा ली! सरकारी जमीन पर बाउन्ड्री ठेकेदार को दबाव मे लेकर पहले जमीन कब्जाई ,अवैध कब्जा किया फिर पुराने भवन को अवैध तौर पर गिरवा दिया ! प्रधान का कथन है कि ग्राम सभा सीमा पत्थर, विघालय भवन गिराने के दोषियों की धरपकड़ और अतिक्रमित की गई पूरी जमीन खाली करवाई जानी चाहिए ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000