थाने में बैठ कर धमकाता रहा भाजपा नेता, सुन कर भी अनसुना कर गए दरोगा, एसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर

हरदोई। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष ने थाने में बैठ कर धमकाते रहे और बगल में बैठे चौकी प्रभारी सब कुछ सुनते रहे, भाजपा नेता को रोकना तो दूर उन्होने टोंकना तक मुनासिब नहीं समझा। जब इस घटना क्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस महकमें में अफरा-तफरी मच गई। एसपी भी एक्शन में आ गए, नतीजतन चौकी प्रभारी को लाइन हाज़िर करते हुए धमकाने वाले भाजपा मण्डल अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

रविवार की दोपहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हुआ,जिसमें दिखाई दे रहा है कि कुर्सी पर बैठा पैंट-शर्ट पहने एक शख्स उंगली उठा-उठा कर वहीं दूसरी तरफ बैठे दूसरे शख्स को धमकी दे रहा है, वहीं बगल में एक बावर्दी दरोगा भी बैठे हुए है, जो दी जा रही धमकी को सुन कर भी अनसुना कर मोबाइल पर टकटकी लगाए हुए है।

पता चला कि वीडियो पाली थाने का है और धमका रहा कोई और नहीं वहीं का भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवम तिवारी जो कि उसी कस्बे के मोहल्ला बाज़ार निवासी मंजेश गुप्ता को थाने में बैठ कर धमकी दे रहा है, बगल में चौकी प्रभारी शिवशंकर मिश्रा बैठे हुए है। दरअसल एक मामले में मंजेश को थाने बुलाया गया था, वहीं मण्डल अध्यक्ष भी पहुंच गए और कानून को खिलवाड़ समझ कर पुलिस के सामने ही खुलेआम धमकी देने लगे।

वीडियो वायरल होने पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने सीओ शाहाबाद को सारे मामले की जांच सौंपी, सीओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद एसपी जादौन ने इसके लिए चौकी प्रभारी शिवशंकर मिश्रा को लापरवाह मानते हुए उन्हे लाइन हाज़िर कर दिया, साथ ही थाने में बैठ कर धमकाने वाले भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवम तिवारी व कन्हैया गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले की बड़ी तेज़ी से चर्चा हो रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000