पंजाब से वृन्दावन आई युवती की गेस्ट हाउस के बाथरूम में मिली लाश, गले पर चोट और लाश पर रेंगती चीटियां

वृंदावन के रुक्मिणी विहार स्थित पुष्पांजलि बैकुंठ के फेस एक में एक गेस्ट हाउस में एक कमरे के अंदर बाथरूम में युवती की लाश मिली। गेस्ट हाउस संचालक लापता है। अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर युवती के साथ क्या हुआ। क्योंकि उसका शव  बाथरूम में जिस तरह फर्श पर पड़ा था, उससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। युवती के परिवार वालों से संपर्क किया जा रहा है। पुष्पांजलि बैंकुठ फेस एक में श्रीजी मुकुंदम गेस्ट हाउस है। यहां नीचे के तल पर एक मंदिर और पांच कमरे हैं तो दूसरे तल पर छह कमरे बने हैं। नीचे के तल को कई और चलाता है तो दूसरे तल पर छह कमरे बने हैं। दूसरे तल के कमरों को राजस्थान के झुंझुनू निवासी सुनील शर्मा पिछले दो वर्ष से चला रहा था। वह पांच दिन पूर्व पंजाब के फाजिल्का के वीपीओ चंदन खेड़ा की रहने वाली करीब 18 वर्षीय युवती सुनीता रानी पुत्री बलवीर को लेकर आया था। युवती तभी से गेस्ट हाउस में रह रही थी।

मंदिर के पुजारी राघवेंद्र शास्त्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुनील हड़बड़ाहट में जाता दिखाई दिया तो उन्हाेंने ध्यान नहीं दिया। शाम पांच बजे तक युवती कमरे से बाहर निकलती दिखाई नहीं दी तो अनहोत्री की आशंका हुई। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। वृंदावन थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय, निरीक्षक अपराध धर्मेंद्र कुमार मय फोर्स पहुंच गए। पुलिस ने कमरे में जाकर देखा तो बाथरूम में युवती मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके हाथ पर चींटियां लगी हुई थीं। पुलिस ने माैके की पूरी वीडियोग्राफी कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम गृह पर भेजा। मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच के लिए नमूने भी लिए। इधर, युवती के गले पर चोट के निशान हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसका गला दबाकर हत्या की गई है। चूंकि अगर फंदा लगाया होता तो मौके पर कोई रस्सी मिलती, लेकिन पुलिस को वहां रस्सी जैसी कोई चीज नहीं मिली है। इससे आशंका गला दबाकर हत्या किए जाने की ही हो रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
सलवार सूट पहने हुए थी युवती
युवती सलवार सूट पहने हुए थी। वहीं उसके एक हाथ पर सुनीता नाम लिखा था तो दूसरे हाथ पर सोनू लिख रहा था। पुलिस इसे प्रेम संबंधों से भी जोड़कर देख रही है। पुलिस ने पंजाब पुलिस को भी सूचना दे दी है। उसके परिजनों तक जानकारी पहुंचाने को प्रयास किया जा रहा है।
मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं
एसपी सिटी राजीव सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा। संचालक को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000