शोहदे को 30 सेकेंड में 12 थप्पड़ जड़े: छात्रा को छेड़ा, गली में खींचा; अब युवक हाथ जोड़कर बोला माफ़ करो बहन

गोरखपुर में छात्रा को छेड़ा, गली में खींचा; अब युवक हाथ जोड़कर बोला- माफ कर दोगोरखपुर में एक युवक ने छात्रा का हाथ पकड़कर गली में खींचा। छात्रा ने झटक कर अपना हाथ छुड़ाया। फिर युवक से बचने के लिए भागने लगी। लड़के की इस हरकत का गली में खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया।इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वायड ने रविवार को आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया।

पुलिस के सामने युवक ऐंठ दिखाने लगा तो बीच बाजार महिला सिपाही ने 30 सेकेंड में कान पकड़कर शोहदे के गाल पर 12 थप्पड़ बरसाए। पुलिस की कार्रवाई देख गोला क्षेत्र के रहने वाले लोग भी बहुत खुश हुए। पुलिस कस्टडी में युवक ने अपना जुर्म स्वीकार किया। फिर गिड़गिड़ाते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी। कहा- मैंने एक लड़की का हाथ पकड़ लिया था। अब दोबारा से ऐसी गलती नहीं होगी। सब लोग मुझे माफ कर दो। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित छात्रा की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है।

पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर रही है। लड़की को खींचने की घटना 16 जनवरी को गोला कोतवाली क्षेत्र की है।महिला सिपाही ने रविवार को युवक को पकड़ा। युवक पुलिस के सामने ऐंठ दिखाने लगा। फिर पुलिस ने बीच बाजार थप्पड़ जड़े।युवक छात्रा को गली में खींचकर ले जाने लगा। छात्रा ने झटक कर अपना हाथ छुड़ाया और वहां से भाग गई।पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को गोला नगर पंचायत में दो छात्राएं एक साथ कोचिंग पढ़ने जा रही थीं। तभी एक युवक पीछे से आया।

उसने एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया। उसे गली के अंदर खींचने लगा। छात्रा पहले घबराकर उसकी तरफ देखती है। इसके बाद हाथ छुड़ाने का प्रयास करती है। मगर आरोपी उसे अंदर खींचने लगता है। वहीं दूसरी छात्रा थोड़ा आगे जाकर पीछे देखती है तो वह भी घबराकर वहीं खड़ी हो जाती है। इसी बीच पीड़ित छात्रा झटके से हाथ छुड़ाकर वहां से भाग गई। वहीं आरोपी भी दूसरे रास्ते से भाग जाता है।वीडियो सामने आने पर एक्शन में आई पुलिस इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया।

शनिवार को यह वीडियो सामने आया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। इसके लिए गांव के प्रधान और मुखबिरों से संपर्क किया। रविवार को आरोपी युवक की गोला में लोकेशन मिली। पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वायड ने उसे पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम शुभम कुमार निवासी गोला बताया। उसने अपनी गलती स्वीकार की। वह हाथ जोड़कर पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता रहा। बार-बार दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा।सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी युवक काे पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000