घर आई दुल्हन निकली दिलजली,शादी के 9 दिन बाद प्रेमी के साथ फरार,थाने पहुंचकर की प्रेमी से शादी करने की जिद

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है,जिसे सुनकर हर कोई दंग है। शादी के बाद जब नई नवेली दुल्हन ससुराल पहुंची तो किसी को क्या पता था कि वो ऐसा कदम उठा लेगी।दुल्हन 9 दिनों तक ससुराल में रही,इसके बाद बाद मायके चली गई। इस दौरान वो मायके से प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब यह बात दूल्हे और उसके परिवारवालों को पता चली, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला पुलिस तक पहुंचा,दूल्हे पक्ष ने इसकी लिखित शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस दुल्हन को ढूंढ ही रही थी कि अचानक सोमवार को दुल्हन कोतवाली पहुंच गई। बिसौली कोतवाली में दूल्हा और दुल्हन पक्ष द्वारा शादी में दिया गया सामान व सोने चांदी के आभूषण एक दूसरे के वापस कर दिए गए।वहीं दुल्हन दो टूक कहते हुए प्रेमी के साथ चली गई कि मुझे बस अब अपने प्रेमी के साथ ही रहना है।बेचारा दूल्हा भी ये दुहाई दे रहा था कि जब प्रेमी के साथ ही रहना था तो मुझसे शादी क्यों की।दूल्हे का ये भी कहना था कि उसने हनीमून के लिए नैनीताल घूमने का प्लान बना रखा था।

पूरा मामला बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र मौसमपुर का है।  17 मई को सुनील की शादी बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव की खुशबू के साथ हुई थी। शादी के बाद सुनील दुल्हन खुशबू को विदाई कराकर अपने घर ले आया।खुशबू अपने ससुराल में 9 दिनों तक खुशी-खुशी रही,जिसके बाद मायका पक्ष खुशबू की विदाई कराकर ले गया था। 10 दिन तक रहने के बाद खुशबू अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। खुशबू का अपने प्रेमी के साथ फरार होने की खबर जैसे ही सुनील को लगी वो भागा-भागा कोतवाली पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस खुशबू की तलाश कर रही थी कि अचानक खुशबू खुद थाने पहुंच गई और सबके सामने उसने प्रेमी के साथ रहने की बात कह दी। मामला दर्ज होने के बाद यह कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। खुशबू को पुलिस ढूंढ रही थी वो खुद चलकर बिसौली कोतवाली पहुंची और पुलिस के सामने कहा कि वो अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। बेचारा शमशेर दुहाई देता रहा कि जब प्रेमी ही चाहिये था तो मेरे साथ शादी क्यों की।दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा हुआ और शादी में दिया सामान एक दूसरे को वापस कर दिया।खुशबू अपने प्रेमी के साथ चली गई। बता दें कि रिश्तों में विश्वासघात का चलन आज समाज मे जगह-जगह दिखाई दे रहा है।इस घटना पर यही कहा जा सकता है एक और राजा रघुवंशी और सोनम की कहानी बनते-बनते बच गयी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000