दूल्हे के बहनोई ने किया हंगामा, भड़की दुल्हन ने शदी से किया इनकार, लौटी बरात

दूल्हे के बहनोई के हंगामे कर मारपीट करने से नाराज होकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। पक्षों के बीच नौ घंटे पंचायत चलने बाद भी मामला सुलझ नहीं सका और बिना दुल्हन के बरात लौट गई। पुलिस के समक्ष दोनों पक्षों का लेनदेन हुआ है। वधू पक्ष ने दूल्हे के बहनोई पर नशे में बिचवानी पर कार चढ़ाने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। कानपुर देहात के डेरापुर थाने के भड़ावल गांव निवासी ललित कुमार विश्वकर्मा का पुत्र संजय की बरात बुधवार रात ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ले आई थी। यहां मुस्कान से संजय की शादी होनी थी। तिलक के बाद अगवानी हुई। जयमाल के समय घराती बारातियों को भोजन पराेस रहे थे। दूल्हे की चचेरी बहन शालू खाने-पीने और नेग लेनदेन को लेकर विवाद करने लगी। शादी के मध्यस्थ जनपद कानपुर के साढ़ निवासी राजू शर्मा ने समझाने का प्रयास किया।

 

इस पर दूल्हे के ग्रेटर नोएडा निवासी बहनोई सत्यप्रकाश विश्वकर्मा ने मध्यस्थ राजू शर्मा को गाली गलौज कर कुर्सी उठाकर पीट दिया। कई कुर्सियां तोड़ डाली। मारपीट से शादी में अफरातफरी मच गई। दुल्हन पक्ष और दूल्हे पक्ष में तनातनी का माहौल हो गया। पक्षों के बुजुर्गों ने एक-दूसरे को समझाकर मामला शांत किया। किसी तरह जयमाल होने के बाद रात में अन्य वैवाहिक रस्म हुईं। करीब सुबह छह बजे भांवर पड़ने जा रही थी। दूल्हे के बहनोई ने दोबारा विवाद शुरू कर दिया और चार पहिया राजू शर्मा और उसकी बेटी पर चढ़ाने का प्रयास किया। इससे भगदड़ जैसा माहौल बन गया। दूल्हे पक्ष और उसके बहनोई के हरकतों से गुस्साई दुल्हन मुस्कान ने भांवर डालने के साथ शादी से ही इंकार कर दिया।

दुल्हन के शादी से इंकार पर दुल्हन की मां प्रेमलता देवी ने बहुआ पुलिस चौकी में दूल्हे के बहन शालू, बहनोई सत्यप्रकाश और पिता ललित कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट और गाड़ी चढ़ाने के प्रयास की तहरीर दी। पुलिस दूल्हे संजय कुमार और उसके परिजनों को चौकी ले आई। सुबह करीब छह बजे से दोपहर तीन बजे तक दूल्हा पक्ष वधू पक्ष को समझौते के लिए मान मनौव्वल करता रहा, लेकिन दुल्हन और उसके परिजन राजी नहीं हुए। दोनों पक्षों ने बैठकर एक दूसरे का लेनदेन लौटाने का फैसला किया। शादी में खर्च एक लाख 53 हजार दो सौ रुपये वापस किए। दुल्हन पक्ष ने चढ़ावे में आए जेवरात और कपड़े दूल्हे पक्ष को लौटा दिया। वर पक्ष बिना दुल्हन के बैरंग लौट गया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में शादी को लेकर विवाद हुआ था। पक्षों के बीच समझौता हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000