दबंगो ने ATS कपल से की दबंगई; महिला सिपाही के फाड़े कपड़े, पति को भी पीटा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) में तैनात एक महिला कर्मी और उसके पति पर दबंगों ने घर में घुसकर हमला किया। घटना लखनऊ के कृष्णानगर की है जहां 11 नवंबर की रात करीब 8 बजे की है, जब इलाके के दबंग अंकित यादव अपने साथियों के साथ महिला सिपाही के घर में घुस आया और मारपीट शुरू कर दी।

घर में घुसकर की गाली-गलौज…

असल में पीड़ित महिला सिपाही का आरोप है कि अंकित यादव और उसके 4-5 साथियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और गलत तरीके से छूते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। जब महिला के पति ने विरोध किया तो उसे भी बेरहमी से पीटा गया। मोहल्ले वालों के हस्तक्षेप के बाद दबंग वहां से भाग खड़े हुए। आरोपियों ने दंपत्ति को जान से मारने की धमकी देते हुए पुलिस के पास न जाने की चेतावनी भी दी।

दरवाजे पर बैठे उन्हें धमकाते रहे…

पीड़ित दंपत्ति ने घटना के तुरंत बाद पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन दबंग उनके दरवाजे पर बैठे उन्हें धमकाते रहे। किसी तरह आरोपियों के जाने के बाद वे कृष्णानगर थाने पहुंचे और तहरीर दी. पुलिस ने उनके बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

दोनों ही ATS में कार्यरत हैं…

कृष्णानगर कोतवाली प्रभारी पीके सिंह के अनुसार, पीड़िता और उसका पति दोनों ही ATS में कार्यरत हैं। आरोपी अंकित यादव उनके घर के पास दुकान चलाता है और पहले भी उस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना का एक हिस्सा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुका है, जिसकी जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000