स्कूल में बच्चों ने पिया छिपकली गिरा हुआ दूध एक के बाद एक पड़े बीमार, स्कूल में मच गया हड़कंप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटा हुआ जिला सीतापुर में गोंदलामऊ विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय गोपालपुर पश्चिमी में स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है।लंच के समय बच्चों को छिपकली गिरा हुआ दूध पिला दिया गया। कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी दस्त शुरू हो गई।इसकी खबर गांव में फैलते ही हड़कंप मच गया। अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया। बीईओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर घर भेज दिया। घर पहुंचने के बाद बच्चों की हालत और बिगड़ गई। एंबुलेंस से आठ बच्चों को सीएचसी गोंदलामऊ भेजा गया। मिली जानकारी के‌ अनुसार बुधवार दोपहर स्कूल में लंच चल रहा था। इस दौरान बच्चों को दूध दिया गया।स्कूल में 48 बच्चे पढ़ने आए थे। एक बच्चा दूध पी रहा था तो उसके गिलास में छिपकली की पूंछ निकल आई। उसने अन्य बच्चों और शिक्षकों को पूरी बात बताई। कुछ ही  देर बाद अभिषेक, सुनील, अर्पित, शुभम, मंजेश, दीपाली, मोहिनी, ममता, नैंसी, अंजली, अभिनदंन व अंजली आदि को उल्टी शुरू हो गई। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। गांव में दूध में छिपकली गिरने की बात फैल गई।

बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इससे रसोईयां स्कूल छोडक़र भाग गई। घटना की जानकारी मिलते ही बीईओ पुष्पराज कुशवाहा सहित सीएचसी गोंदलामऊ की टीम पहुंची। डॉ. वैशाली गुप्ता ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। उसके बाद उन्हें तीन बजे स्कूल से छुट्टी दे दी गई। बच्चे जब घर पहुंचे तो उनकी हालत फिर से बिगड़ने लगी। सीएचसी से आई एंबुलेंस की मदद से आठ बच्चों को सीएचसी ले जाया गया। जहां पर इलाज के बाद उनकी हालात सामान्य है। बीईओ ने बीएसए को नहीं दी जानकारी स्कूल में दूध में छिपकली गिरने के बाद गांव में हडक़ंप मच गया। बीईओ को सूचना मिलने पर वह विद्यालय पहुंचे। लेकिन बीईओ ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों तक को नहीं दी। बीईओ ने न ही बीएसए को बताया न ही डीसी एमडीएम को जानकारी दी। बीईओ घटना को छुपाने का भरसक प्रयास करते रहे। जांच कर होगी कार्रवाई डीसी एमडीएम बृजमोहन सिंह का कहना है कि स्कूल में दूध में छिपकली गिरने की जानकारी मिली है। सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ्य है। बीएसए ने बीईओ से पूरे मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000