मुर्गी फार्म की रखवाली कर रहे चौकीदार की गला रेत कर हत्या, धड़ से अलग हुआ सिर

जिले के जामो थाना अंतर्गत अल्प का पुरवा गांव में उस वक्त दहशत का माहौल कायम हो गया। जहां मुर्गी फार्म की रखवाली कर रहे चौकीदार शिवम कोरी का बदमाशों ने गला रेत दिया। चीख-पुकार मचने पर बदमाश घटनास्थल से भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चौकीदार को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने चौकीदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, गांव में  दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक, अल्प का पुरवा गांव निवासी रितेश सिंह का मुर्गी फार्म है। उनके फार्म पर गांव का रहने वाला शिवम कोरी चौकीदारी करता था। इसके अलावा वह खेतों में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार को शाम करीब 6 बजे शिवम मुर्गी फार्म पर सो रहा था तभी अज्ञात बदमाश पहुंचे और शिवम के गले पर बांके से ताबड़तोड़ वार कर दिया और मरा समझ कर वहां से फरार हो गए।

कुछ देर बाद परिजन जब मुर्गी फार्म पर पहुंचे तो खून से लथपथ शिवम को देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों के साथ ग्रामीण शिवम को लेकर जामों सीएचसी पहुंचे जहां चंद मिनट बाद ही शिवम ने दम तोड़ दिया। हत्यारों ने घटना को इतनी निर्ममता से अंजाम दिया कि शिवम का सिर धड़ से अलग हो गया।

घटना को अंजाम देकर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जामो पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस जघन्य हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और शिवम के परिजनों में भी जबरदस्त आक्रोश है। सूत्र बता रहे है कि इस हत्याकांड को गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर अंजाम दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000