रात बजी थी शहनाई और सुबह उठ गई अर्थी, पल भर में कन्या पक्ष और वर पक्ष की सारी खुशियां गम में बदल गई

गोंडा। रविवार की रात जिस घर में शहनाई की गूंज हुई थी। उस घर में सुबह सूर्योदय के पहले बज्रपात होगा, यह किसी ने कल्पना नहीं किया था। क्योंकि रात्रि में जयमाल और शादी में शामिल सभी लोग जश्न मना रहे थे। घराती-बराती शादी की खुशियों को अपने-अपने अंदाज में मना रहे थे। रात्रि में शादी की रश्म अदायगी पूर्ण कर दूल्हा जनवासे में पहुंचा तो अधिकतर लोग सो रहे थे। दूल्हा भी अपना पोषक उतारा और आराम करने के लिए विस्तर पर लेट गया। कुछ ही देर में जनवासे में दूल्हे को एकाएक खून की उल्टी शुरू हो गई। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी जान निकल चुकी थी। महज दो घंटे के भीतर ही बेटी का सुहाग उजड़ने से घराती पक्ष के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

दूल्हे के साथ ऐसा क्या हुआ यह बात गले के नीचे किसी को नहीं उतर रही थी। घटना से हर कोई हतप्रभ रह गया। वर पक्ष और कन्या पक्ष के लोग गम में डूब गए। आदमपुर के जमुना भारती की बेटी सोनिया भारती की शादी बभनान के बभनी निवासी प्रदीप भारती के साथ तय हुई थी। रविवार की सुबह से ही शादी की तैयारी चल रही थी। घराती पक्ष के लोग एक-एक प्रबंध करने में लगे हुए थे। शाम को गाजे-बाजे के साथ प्रदीप भारती बारात लेकर पहुंचा। विधि-विधान पूर्वक द्वार पूजा की रस्म हुई। इसके बाद रात में प्रदीप व सोनिया ने शादी के सात फेरे लिए। इसमें रात के तीन बज गये। विवाह होने के बाद दूल्हा जनवासे में पहुंचा। सुबह पांच बजे एकाएक दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक उसे खून की उल्टियां होने लगी। यह देख वहां पर अफरा तफरी मच गई।

अचानक दूल्हे की ऐसी दशा देखकर जनवासे में मौजूद लोग दंग रह गए। आनन-फानन में दूल्हे को एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां स्थिति गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल ले जाने को कहा गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दूल्हे ने दम तोड़ दिया। इसके बाद दूल्हे के शव को लेकर बाराती घर चले गए। यहां दूल्हे की मौत के बाद कोहराम मच गया। दो घंटे पहले जिस बेटी ने अपने जीवन साथी को स्वीकार कर अपने जीवन में तरह-तरह की कल्पनाएं कर शादी के सात फेरे लिए थे, उस बेटी का दुल्हन बनते ही उसका सुहाग उजड़ गया। इस दुःख भरी खबर से हर कोई सदमे में है। दुल्हन के पिता जमुना भारती ने कहा कि दूल्हे का अंतिम संस्कार करने के लिए उसके पिता राम भवन उसे अपने आवास ले गए हैं। दूल्हे के पिता राम भवन ने कहा कि बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000