बिहार जा रहा था हरियाणा से कंटेनर,तलाशी में मिली 937 पेटी अवैध शराब,लोगों के उड़े होश

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सैनी कोतवाली के नेशनल हाईवे पर गुलामीपुर के पास बिहार जा रही हरियाणा की अवैध शराब समेत दो तस्करों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।इनके पास से 937 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। पकड़ी गई शराब कीमत 1 करोड़ 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पूछताछ करने बाद तस्करों को जेल भेज दिया है। शराब तस्करी के खुलासे से लोग हैरान हैं।

बता दें कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) प्रयागराज यूनिट के अफसरों को मुखबिर खास से सूचना मिली कि सुबह लगभग 5 बजे हरियाणा से उत्तर प्रदेश के रास्ते शराब से भरा कंटेनर जा रहा है। मुखबिर खास की सूचना पर एसटीएफ टीम एक्टिव हुई। इसके बाद सैनी कोतवाली के गुलामीपुर के पास एसटीएफ और पुलिस ने घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान एसटीएफ और सैनी पुलिस ने कंटेनर से 937 पेटी शराब बरामद की,जिसमें 1680 बोतलें एक लीटर की, 750ml की 2364 बोतलें, 375ml की 9600 बोतलें और 180ml की 9600 बोतलें बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई शराब की कीमत 1 करोड़ 35 लाख रुपये है। एसटीएफ के एसआई रणेंद्र कुमार सिंह और उनकी टीम ने कंटेनर चालक गुरमैल सिंह और सह चालक महेंद्र को गिरफ्तार किया है। दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं। दो लोग भागने में सफल रहे। 

एएसपी समर बहादुर ने बताया कि सैनी क्षेत्र मे एसटीएफ के सहयोग से अवैध शराब का एक कंटेनर पकड़ा गया। इससे 937 पेटी शराब बरामद हुई।एएसपी ने बताया कि ये शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 35लाख रुपये है।मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। कंटेनर भी जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000