होली खेलने को लेकर नहीं थम रहा है एएमयू में विवाद, संतुष्ट नहीं करणी सेना, कहा-10 को खेलेंगे रंग

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होली खेलने को लेकर चल रहा विवाद अभी थमा नहीं है। नेताओं की बयानबाजी जारी है। सोशल मीडिया पर सांसद सतीश गौतम के बयान छाए हुए हैं। एएमयू प्रशासन ने 13 और 14 मार्च को एनआरएससी हाॅल में होली खेलने की अनुमति दी है, इससे करणी सेना संतुष्ट नहीं है। करणी सेना की 10 मार्च को एएमयू में रंग खेलने की पूरी तैयारी है।

भारतीय जनता पार्टी की नेता रूबी आसिफ खान ने एएमयू में मंदिर का निर्माण कराने की मांग उठा दी है। एएमयू के एनआरएससी हाॅल में होली खेलने की अनुमति छात्र द्वारा मांगी गई थी, जिस पर एएमयू प्रशासन ने इनकार कर दिया था। इस मामले ने तूल पकड़ लिया और करणी सेना समेत कई हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

शुक्रवार को अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने बयान दिया, जिसमें होली खेलने वालों से मारपीट करने पर ऊपर भेजने की बात कही गई। इस पर एएमयू ने 13 और 14 मार्च को एनआरएससी हाॅल में होली खेलने की अनुमति दे दी, लेकिन यह मामला थमा नहीं। सांसद सतीश गौतम ने शनिवार को जनसुनवाई के बाद मीडिया के सामने फिर वही बयान दिया।

 

यह बयान दो दिन से राष्ट्रीय मीडिया में छाया हुआ है। इसी दौरान करणी सेना भी 10 मार्च को एएमयू में होली खेलने के अपने ऐलान पर डटी है। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा है कि 13 और 14 मार्च को एएमयू में होली पर अवकाश रहेगा। इस दौरान वहां हिंदू छात्र नहीं रहेंगे तो फिर अनुमति देने का क्या औचित्य है।

 

एएमयू से नौ मार्च को होली मिलन समारोह की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन इस बात पर विचार नहीं किया गया। ऐसे में 10 मार्च को करणी सेना के कार्यकर्ता एएमयू में होली खेलने जाएंगे। भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने कहा है कि जिसे एएमयू में दीपावली, होली, दुर्गा पूजा, शिवरात्रि मनाने पर ऐतराज है, वे लोग पाकिस्तान चले जाएं।

 

विश्वविद्यालय के नाम में से मुस्लिम शब्द हटाया जाना चाहिए। एएमयू में मस्जिद बनी है, इसलिए हिंदू छात्रों को पूजा करने के लिए मंदिर बनाया जाना चाहिए। इसके लिए अगर सरकार निर्णय नहीं लेगी तो अपने स्तर से प्रयास किए जाएंगे। एएमयू में अपराध भी बढ़ता जा रहा है, इसके लिए पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000