कोर्ट ने गैर इरादतन हत्या के केस में विवेचक की रिमांड अर्जी किया खारिज, रिमांड मजिस्ट्रेट सत्येंद्र मिश्र की अदालत ने मात्र आरोपी मां-बेटे को भेजा जेल

सुलतानपुर। प्रभारी रिमांड मजिस्ट्रेट सत्येंद्र मिश्र की अदालत में शनिवार को हैदर अब्बास की गैर इरादतन हत्या से जुड़े मामले में नामजद आरोपी मां-बेटे व प्रकाश में आई आरोपी शकीना बानो को गिरफ्तार कर पेश किया। जज सत्येंद्र मिश्र की अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मां-बेटे का रिमांड स्वीकार करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।

पड़ोस की ही होने के बावजूद आरोपी शकीना को एफआईआर में नहीं किया था, नामजद  

वहीं पड़ोस की ही आरोपी होने के बावजूद आरोपी शकीना को प्राथमिकी में नामजद नहीं करने एवं बाद में प्रकाश में नाम लाकर आरोपी बनाए जाने पर अभियोजन कहानी को संदिग्ध मानते हुए उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने विवेचक का रिमांड आवेदन निरस्त कर दिया है। अदालत ने आरोपी शकीना की सशर्त रिहाई का आदेश देते हुए उसके बताए स्थान पर सुरक्षित पहुँचाने का भी कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया है।

विवेचना के दौरान बाद में प्रकाश में नाम लाकर गिरफ्तारी करना कोर्ट ने माना संदिग्ध, रिमांड किया रिफ्यूज

कोतवाली नगर के चुनहा- करौंदिया देहात की रहने वाली वादिनी अफरोज बानो ने बीते शुक्रवार की घटना बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया। वादिनी के आरोप के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी खादिम,बिलकिस बानो व तौकीर हुसैन एवं तीन अज्ञात लोग पुरानी रंजिश की वजह से उनके घर में घुस आए और हमला बोल दिया,जिससे उन्हें काफी चोटे आई।

कोर्ट ने रिमांड रिफ्यूज करने के बाद सशर्त रिहा शकीना को मायके तक सुरक्षित तरीके से पहुँचाने का दिया आदेश

आरोप के मुताबिक बीच -बचाव में पहुंचे उनके पति हैदर अब्बास को भी आरोपियों ने मारा पीटा,जिसके चलते हैदर अब्बास को गम्भीर चोटे आई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला बनाते हुए नामजद आरोपी खादिम व बिलकिस बानो को एवं खादिम की पत्नी शकीना बानो का भी नाम प्रकाश में लाकर उनकी गिरफ्तारी कर अदालत में पेश किया था।

अदालत द्वारा रिमांड रिफ्यूज करने के बाद पुलिस को लगा बड़ा झटका

आरोपियो की रिमांड पर सुनवाई के दौरान अभियोजन अधिकारी ने वादिनी व पुलिस की कहानी का समर्थन करते हुए शकीना का भी रिमांड स्वीकार करने व उसे जेल भेजने की मांग किया। वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता संतोष कुमार पाण्डेय ने पुलिस की कार्यशैली व अभियोजन कहानी पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया।

कोतवाली नगर के चुनहा- करौंदिया देहात में एक दिन पूर्व हुए विवाद में हैदर अब्बास की मौत से जुड़ा मामला

बचाव पक्ष के अधिवक्ता के मुताबिक वादिनी ने घर के सामने की ही आरोपी होने के बावजूद शकीना को मुकदमे में नामजद नहीं किया गया था और बाद में प्लांटेड तरीके से पांच माह के बच्चे की मां को गलत से मुल्जिम बनाया जा रहा है। बचाव पक्ष के तर्कों को सुनने के पश्चात अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वादिनी की कहानी व पुलिस की कार्रवाई को उचित नहीं माना और रिमांड अर्जी खारिज कर दिया है। कोर्ट के इस आदेश से कोतवाली नगर पुलिस को रिमांड रिफ्यूज से जुड़े मामले में फिर एक बार बड़ा झटका लगा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000