एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, आरपीएफ के दो सिपाहियों की हत्या में था वांछित

गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात यूपी-एसटीएफ की नोएडा यूनिट और जिला पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक अंतरराज्यीय बदमाश घायल हो गया। जिसके बाद बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बदमाश की पहचान एक लाख के इनामी बिहार के पटना के फुलवारीशरीफ क्षेत्र के मंसूर गली, पेढ़िमा बाजार निवासी मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू के रूप में हुई है।

वह आरपीएफ के दो सिपाहियों की हत्या में वांछित था। इससे पहले इस मामले में छह आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में गत 19 अगस्त की रात आरपीएफ के दो सिपाही जावेद खान और प्रमोद कुमार शराब की तस्करी को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इस पर अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के बदमाशों ने दोनों सिपाहियो को वीभत्स तरीके से मारपीट कर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था। इसके चलते दोनों आरक्षियों की मौत हो गई थी। इस मामले में छह बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू का नाम प्रकाश में आया था। जाहिद की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मोहम्मद जाहिद के खिलाफ अपहरण, मारपीट और शराब तस्करी के आरोपों में कई मुकदमे दर्ज हैं।एसटीएफ की नोएडा यूनिट के अफसरों ने बताया कि दिलदारनगर थाना क्षेत्र में मोहम्मद जाहिद के आने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जिला पुलिस के साथ उसकी घेराबंदी की गई तो वह फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में जाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है, जिनका उपचार सीएचसी सेवराई में हो रहा है। जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आया जा रहा है। वहीं, मुठभेड़ में ढेर बदमाश आरपीएफ जवानों की हत्या का मुख्य आरोपी था, जिसपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वह आज बिहार शराब तस्करी के लिए आया था। उसके पास से अवैध असलहा भी बरामद हुआ है। बदमाश के छाती में गोली लगी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000