पचीस हजार के इनामी बदमाश की पुलिस से हुई मुठभेड़ में पैर पर लगी गोली, कपड़ा व्यापारी के अपहरण केस में था फरार

उत्तर प्रदेश के हरदोई के सण्डीला इलाके में कासिमपुर पुलिस और स्वाट एसओजी टीम के साथ बदमाश की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का बदमाश घायल हो गया है। घटना में एक दरोगा और एक सिपाही भी जख्मी हुए हैं। बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस, खोखा व बाइक बरामद हुई है। ये इनामी पाली के कपड़ा व्यापारी के अपहरण कांड में फरार चल रहा था। मामले की जानकारी देते हुए एसपी केशव चंद गोस्वामी ने बताया कि पाली थाना क्षेत्र के बारी निवासी कपड़ा व्यापारी रामजी मिश्रा का अपहरण बीती 19 दिसंबर को दुकान से गांव जाते समय कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने बीस लाख रुपये की फिरौती रामजी के परिजनों से मांगी थी। इसके बाद 22 दिसंबर को एसटीएफ और हरदोई पुलिस की संयुक्त टीम ने पाली थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद रामजी मिश्रा को सकुशल खोज निकाला था।

तीन आरोपियों को पहले ही कर लिया गया था गिरफ्तार…

पुलिस अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें बाराबंकी निवासी आरोपी साबिर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम सण्डीला में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की तलाश में लगी थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि साबिर औरास सण्डीला मार्ग से आ रहा है। टीम सुम्बाबाग के पास घेराबंदी कर उसकी तलाश में लग गयी। एक बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा जिसे रुकने का इशारा किया गया, तो वह पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगा।

जिले में 24 घंटे के अंदर हुई दूसरी मुठभेड़… 

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया. 25 हजार रुपये के इनामी साबिर को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली बाएं पैर में लगने से घायल इनामी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मुठभेड़ में दरोगा वीर प्रताप सिंह व एक सिपाही आशीष भी घायल हुए हैं। इसके पास से तमंचा, कारतूस, खोखा, बाइक बरामद की गई है। जिले में 24 घंटे के अंदर यह दूसरी मुठभेड़ हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000