घर से बुलाकर अपराधियों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या, आक्रोशित परिजनों ने जमकर किया हंगामा

राजधानी पटना में कब किसके साथ क्या हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता। कब किसकी हत्या हो जाये कुछ भी नहीं कहा जा सकता। अब बीती रात की ही बात कर लें तो एक ठेला चालक को उसके घर से ही बुलाकर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं अब दूसरा मामला सामने आया है। जहां एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। दरअसल, मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के मस्जिद गली का है। जहां बीती रात मोहम्मद राजा के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की गई कि राजा का इलाज़ के क्रम में मौत हो गया। हालांकि राजा की मौत से पटनासिटी में आक्रोश देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित मोहम्मद राजा जो की टेलर मास्टर है। उसे किसी शहंशाह नामक युवक बुलाकर अपने घर ले गया। जहां उसे बुरी तरह से पीटा गया और फिर छत पर से घर के बाहर धक्का दे दिया गया।

जिसके बाद उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया और कई जगह चोट भी आई। जिसे इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज़ के क्रम में उसकी मौत हो गयी। वहीं उसकी मौत से लोगों मे आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने अशोक राजपथ को जाम कर हंगामा भी किया और आरोपी शहंशाह को गिरफ्तार करने की मांग भी की है। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि शहंशाह नामक युवक राजा को बुलाकर अपने घर ले गया औऱ उसकी बड़े ही बेरहमी से पिटाई की गई। जिससे उसका शरीर कई जगह फ्रैक्चर हो गया और अब उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा कि, मृत राजा ने भी शहंशाह के द्वारा मारे जाने की बात कही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या शहंशाह ने किया है। फिलहाल पुलिस मामले की  हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। सही में युवक की मौत पिटाई से हुई है या फिर और कोई कारण से उसकी मौत हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000