बारात में शामिल होने गये युवक का खेत में मिला गला कटा शव, पुलिस ने शुरू की जांच

यूपी के अमेठी में हत्या की बड़ी वारदात सामने आई जहां देर रात गांव में ही आई एक बारात में शामिल होने गए युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक का शव खेत में ही फेंक दिया। देर रात से युवक को तलाश रहे परिजन जब खेत की तरफ पहुंचे तो युवक का खून से लथपथ शव मिला, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल यह पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के जोरावरपुरा मठिया गांव का है, जहां का रहने वाला संजीव मिश्रा (27) देर रात गांव में ही आई एक बारात में शामिल होने गया था। युवक जब घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए लेकिन उसका कहीं पता ना चला। परिजन आज सुबह युवक को खोजते खोजते खेतों की तरफ पहुंचे तो खेत के बीच में युवक का शव पड़ा था जिसका गला कटा हुआ था।

युवक का शव उसके खेत में ही बरामद…

युवक के मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जामो पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई करने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हत्यारों ने उसकी हत्या किसी और जगह पर की और शव को लाकर उसी के खेत में फेंक दिया। पूरे मामले पर जामो एसएचओ विनोद सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से एक व्यक्ति से विवाद होने की जानकारी दी गई है हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

पिता है बैंक कैशियर…

मृतक संजीव मिश्र के पिता रजनीश मिश्रा केनरा बैंक की जामो शाखा में कैशियर के पद पर तैनात हैं। रजनीश के मुताबिक 5 दिन पहले उनके बेटे का एक व्यक्ति से विवाद हुआ था और उसी व्यक्ति ने उनके बेटे की हत्या की है। वही एसपी अनूप सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से बात की। एसपी ने कहा कि मृतक संजीव मिश्रा के सर पर चोट के निशान हैं। फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000