लखनऊ में कर्नल की पत्नी का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। कर्नल की पत्नी को एक युवक ने कार में बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह घायल हो गईं। पीड़िता ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गोमतीनगर इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने टीम के साथ मिलकर पीड़िता को खोज निकाला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित निरालानगर निवासी तनिष्क अरोड़ा है। 

महानगर निवासी कर्नल की पत्नी ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कर्नल की पत्नी के मुताबिक, वह रविवार को अपने फ्लैट से निकलकर गोमती नगर जरूरी काम से गई थीं। देर शाम को वापस आते समय फन माल के पास तनिष्क अरोड़ा दोस्तों के साथ पहुंचा और अपनी कार उनकी कार के सामने खड़ी कर दी। इसके बाद उनकी कार में जबरदस्ती घुसकर बैठ गया।

आरोप है कि तनिष्क कार में घुसा तो वह विरोध करने लगीं। इस पर नाराज होकर उसने पहले थप्पड़ मारे। वह डरकर शांत हुईं, तो दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इसका विरोध किया तो धारदार हथियार से मारने की कोशिश की। हमले में शरीर के कई हिस्सों में चोट आई हैं। किसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कर्नल की पत्नी ने बताया कि मौके पर महानगर व गोमतीनगर थाने की पुलिस पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस को आता देख आरोपित भाग निकला। पुलिस ने कर्नल की पत्नी को मुक्त कराया। इसके बाद उनका मेडिकल करवाया।

कई वर्षों से कर रहा परेशान…

कर्नल की तैनाती गैर प्रांत में है। वह फ्लैट में अकेले रहती हैं। पिछले कई वर्षों से तनिष्क उनको परेशान कर रहा है। वह अक्सर उनको धमकी देकर शारीरिक शोषण करने की कोशिश करता रहता है। रविवार को हुई घटना से पूरा परिवार दहशत में है।

आठ वर्षीय छात्रा को झाड़ी में खींच ले गया युवक, गिरफ्तार…

संवाद सूत्र, महोली (सीतापुर)। सहेलियों के संग शौच के लिए गई कक्षा दो की आठ वर्षीय बालिका को युवक झाड़ियो में खींच ले गया। इसके बाद छेड़छाड़ की। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। युवक मुरादाबाद के गांव जलालपुर का रहने वाला है, जिसको जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। 

इलाके के एक विद्यालय में कक्षा दो की आठ वर्षीय छात्रा शुक्रवार पढ़ने गई थी। सुबह करीब 11 बजे छात्रा सहेलियों के साथ शौच के लिए गई थी। इसी बीच एक युवक पैसे व खाद्य पदार्थ दिए जाने बहाने उसे झाड़ियों में खींच ले गया। सहेलियों ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों को देख युवक भागने लगा। ग्रामीणों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

कोतवाल विनोद मिश्र ने बताया कि युवक नेरी स्टेशन पर उतरा था। इसके बाद उसने घटना की है। बताया, युवक के परिवारजन उसे मानसिक मंदित बता रहे हैं, लेकिन वह इससे जुड़ा कोई साक्ष्य नहीं दे पा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000