महाकुंभ की तैयारी शुरू; कानपुर से प्रयागराज तक चलेंगी 114 ट्रेनें, सवा लाख श्रद्धालु रोज कर सकेंगे यात्रा

कानपुर। प्रयागराज में अगले साल महाकुंभ में पुण्य कमाने के लिए उमड़ने वाले जनसमूह को संभालने का इंतजाम रेलवे ने कर लिया है। सेंट्रल से हर दिन सवा लाख श्रद्धालु प्रयागराज जा सकेंगे। इसके लिए 44 जोड़ी मेमू समेत 114 ट्रेनों का परिचालन होगा। साथ में 50 से अधिक कोच खड़े रहेंगे, जो श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर तत्काल नई मेमू के रूप में रवाना किए जाएंगे। 

टूंडला, आगरा व बुंदेलखंड के बांदा, हमीरपुर समेत आसपास जिलों तक श्रद्धालुओं को सेंट्रल लाने के विशेष इंतजाम होंगे। गोविंदपुरी, पनकी धाम व अनवरगंज रेलवे स्टेशनों पर दिसंबर आखिर तक व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी। 

प्रदेश की योगी सरकार महाकुंभ को यादगार बनाने के लिए प्रयासरत है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव भी महाकुंभ को लेकर तैयारियां देख चुके हैं। सेंट्रल स्टेशन के रास्ते प्रयागराज की ओर जाने वाली 70 नियमित ट्रेनों में भी कोच बढ़ेंगे। जल्द वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिमांशु शुक्ला आकर स्थिति देखेंगे। गोविंदपुरी, पनकी धाम व अनवरगंज में 50 से अधिक ट्रेनें शिफ्ट होंगी।

सेंट्रल स्टेशन परिक्षेत्र में आने वाले गोविंदपुरी व पनकी धाम रेलवे स्टेशनों पर अमृत भारत योजना के तहत पहले चरण का काम दिसंबर आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा। गोविंदपुरी में प्लेटफार्म पर वाशिंग एप्रेन बनाने के लिए अभी 20 से अधिक ट्रेनें दूसरे रूट चल रही हैं। इसे पूरा कर इन ट्रेनों को भी यहीं से चलाया जाएगा। पनकी में निर्मित नए भवन में पुराना बुकिंग कार्यालय शिफ्ट कर दिया है।

सेंट्रल समेत स्टेशनों पर 21 एटीवीएम…

सेंट्रल स्टेशन समेत आसपास के रेलवे स्टेशनों पर 21 आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों (एटीवीएम) से तत्काल टिकट ले सकेंगे। सेंट्रल पर 14 मशीनें हैं। इनमें 11 से सेवाप्रदाता, जबकि तीन से यात्री स्वयं टिकट ले सकेंगे। गोविंदपुरी व पनकी धाम में दो-दो, अनवरगंज में तीन मशीनें हैं।

 

सुरक्षा के ये इंतजाम…

  • जीआरपी, आरपीएफ, रेलवे विशेष सुरक्षा बल की तैनाती।
  • प्लेटफार्मों से प्रवेश तक स्कैनर व हैंड हेल्ड स्कैनर से जांच।
  • पुलिस व पीएसी के जवान हर क्षेत्र में विशेष नजर रखेंगे।

ये सुविधाएं भी…

  • खानपान के लगेंगे विशेष स्टाल, अधिक भीड़ पर कोच के सामने मिलेगी सामग्री।
  • अधिकृत वेंडरों को ही चलने दिया जाएगा, स्टालों पर गुणवत्तापूर्ण खानपान।
  • श्रद्धालु एक्जीक्यूटिव लाउंज, स्लीपिंग पाड व प्रतीक्षालय में ठहर सकेंगे।
  • दिव्यांग व बुजुर्ग यात्रियों के लिए बैटरी चलित कार की सुविधा।

सहायक वाणिज्य प्रबंधक कानपुर सेंट्रल, संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया…

 

महाकुंभ के लिए रेलवे की तैयारियां पूरी हैं। प्राथमिक खाका खींचा जा चुका है। श्रद्धालुओं को किसी भी स्तर पर समस्या नहीं होने देंगे।

कानपुर सेंट्रल के निदेशक, आशुतोष सिंह ने बताया…

ट्रेनों के परिचालन, सुरक्षा, खानपान समेत सभी इंतजाम हो रहे हैं। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000