फांसी पर लटकता मिला युवक का शव अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ घर में अकेले रहे युवक का शव संदिग्ध परिस्थतियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला By Ramesh Tiwari Rajdar On May 17, 2024 526 प्रतापगढ़ । घर में अकेले रहे युवक का शव संदिग्ध परिस्थतियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। दोपहर में पिता घर पहुंचा तो उसे फांसी पर लटकते देख वह चीख पड़ा। आसपास के लोग दौड़े तो उसे नीचे उतारा लेकिन उसकी सांस थम चुकी थी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। महेशगंज थानाक्षेत्र के गोगहर गांव निवासी सन्तलाल यादव गांव से बाहर बाबागंज हीरागंज मार्ग पर जैतापुर झींगुर में सड़क किनारे मकान बनवाया है। वह शटरिंग का काम करता है। गुरुवार को वह काम पर गया था तो उसका 18 वर्षीय छोटा बेटा शुभम घर पर अकेला था। दोपहर में सन्तलाल घर लौटा तो शुभम को फांसी के फंदे पर लटकते देख चीखने लगा। आसपास के लोग दौड़े तो रस्सी से लटक रहे शव को नीचे उतारा। बेटे के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। samachar 526 Share