कार में मिली एयरलाइंस कम्पनी के मैनेजर की लाश, सुसाइड नोट में लिखा-जिंदगी से तंग आ गया हूं

ग्रेटर नोएडा बिसरख थाना क्षेत्र में प्रसिद्ध विस्तारा एयरलाइंस कम्पनी में मैनेजर निशांत की कार में लाश मिलने से हड़कम्प मच गया। कार में नींद की गोलियों के खाली पत्ते और ब्लैक हिट पड़ा मिला है। कार के अंदर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मैनेजर ने पत्नी से झगड़े के बाद अपनी कार में बैठकर आत्महत्या की है। मृतक की पत्नी अपने बेटे के साथ अपने मायके में रह रही थी। बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि ला रेजिडेंशिया सोसाइटी के टॉवर टी में अपने पिता चंद्रमोहन के साथ रहने वाला निशांत अपनी कार में मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि कार में ब्लैक हिट की बोतल के अलावा नींद की दवाइयों के खाली पत्ते पड़े मिले हैं।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि निशांत गुरुग्राम स्थित विस्तारा एयरलाइंस में काम करता था। 27 अप्रैल को वह अपने घर से अपने ऑफिस जाने के लिए निकला था, लेकिन ऑफिस नहीं पहुंचा। शुक्रवार  की सुबह उसकी गाड़ी सोसायटी के अंदर किसी अन्य पार्किंग में खड़ी मिली। गाड़ी अंदर से लॉक थी और निशांत ड्राईवर सीट पर मृत पड़ा हुआ था। मृतक के पिता ने डुप्लीकेट चॉबी से गाड़ी का लॉक खोल लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो कार से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें निशांत ने लिखा कि वह अपनी जिंदगी से तंग आकर आत्महत्या कर रहा है। उसने आत्महत्या के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि निशांत का अपनी पत्नी विशाखा से पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा है। इस कारण विशाखा अपने बेटे के साथ अपने मायके कोटा में रह रही है। सुसाइड नोट के आधार पर यह मामला सीधे-सीधे आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी पुलिस मामले की अनेक पहलुओं से जांच कर कानूनी कार्रवाई करेगी। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000