उत्तरप्रदेशसुल्तानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक में फंदे से लटक रहा था ड्राइवर का शव,फैली सनसनी By Pratibha Rajdar Last updated Aug 30, 2025 116 सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह सनसनी फैल गई।एक्सप्रेस वे पर एक अधेड़ ट्रक चालक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है।ट्रक के गेट में नायलॉन की रस्सी से बने फंदे में चालक का शव लटक रहा था।अचानक हुई इस घटना से मौके पर सनसनी फैल गई।एक्सप्रेसवे के सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम और दोस्तपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। माइलस्टोन 154.3 पर लखनऊ से गाजीपुर जाने वाली लेन पर खड़े ट्रक के गेट पर शव लटक रहा था। इस घटना से आने-जाने वालों में दहशत फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की है। मृतक की पहचान बागपत निवासी मंगल के रूप में हुई है। पुलिस छानबीन कर रही है। सीओ विनय गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। चालक के पास उसका मोबाइल और पैसे आदि भी मौजूद है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। समाचार 116 Share