नशेड़ी युवक ने की हैवानियत की सारी हदें पार: मां और पत्नी की ईंट से सिर कूचकर की नृशंस हत्या

कुशीनगर मां की डांट से नाराज एक नशेड़ी युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी मां और पत्नी की ईंट से सिर कूचकर नृशंस हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव परसा की है। वारदात के बाद आरोपित छत पर शवों के पास बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

ग्रामीणों के अनुसार 30 वर्षीय सिकंदर गुप्ता लंबे समय से शराब व गांजा का आदी था। रविवार को वह पत्नी प्रियंका के साथ देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र स्थित ससुराल गया था। लौटते समय हाटा में किसी बात को लेकर पत्नी से मारपीट करने लगा, जिसे आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर घर भेज दिया। इसके बाद वह देर रात इधर-उधर भटकता रहा। ममेरे साले ने समझाकर उसे घर पहुंचाया।

बताया गया कि देर शाम उसकी मां रूना देवी ने नशे और रोज-रोज के विवाद को लेकर फटकार लगाई, जिससे वह नाराज हो गया। पत्नी से भी कहासुनी हुई और वह रात में बिना खाना खाए सो गया। सोमवार सुबह वह गुमसुम कमरे में बैठा रहा। पत्नी रसोई में खाना बना रही थी और मां छत पर धूप ले रही थीं। इसी दौरान सिकंदर छत पर पहुंचा और वहां रखी ईंट से मां के सिर पर वार कर दिया। मां की चीख सुनकर पत्नी बचाने पहुंची, तो उसने उसकी भी सिर कूचकर हत्या कर दी।

चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपित छत से लोगों पर मांस के लोथड़े फेंकने लगा और अमानवीय हरकतें करता रहा। ग्राम प्रधान की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रविंद्र राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर आरोपित छत के एक कोने में छिप गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। बाद में पुलिसकर्मियों ने बांस की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़कर उसे पकड़ लिया।

एसपी सिद्धार्थ वर्मा और सीओ कुंदन कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने खून से सनी ईंट समेत अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। बहन प्रतिमा की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार सिकंदर के परिवार में मां और पत्नी ही साथ रहती थीं। उसके पिता बनवारी गुप्ता की छह वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। वह दो बार सऊदी अरब में काम कर चुका था और हाल में मुंबई में मजदूरी करता था। करीब एक माह पहले ही घर लौटा था। नशे की लत के कारण आए दिन घर में विवाद होता था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000