हैवान पति ने पत्नी की हत्या कर किए 200 से ज्यादा टुकड़े, फिर 5000 रुपये खर्च कर ठिकाने लगा दी लाश

लंदन। ब्रिटेन में हुए एक दहला देने वाले हत्याकांड में एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी को चाकू से घोपकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने शरीर के 200 से ज्यादा टुकड़े किए और उन्हें एक सप्ताह से ज्यादा समय तक अपने किचन में रखने के बाद एक दोस्त की मदद से नदी में फेंक दिया। एक साल तक वह अपनी पत्नी की हत्या की बात से इनकार करता रहा। जब पुलिस अधिकारी उससे सवाल करने आए थे, तो वह उनसे घबराने के बजाय मजाक कर रहा था। पत्नी के बारे में पूछे जाने पर उसने कहा था कि वह बिस्तर के नीचे छिपी हो सकती है। आखिर एक साल बात उसने बीते शुक्रवार को पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसे सोमवार को सजा सुनाई जाएगी।

निकोलस मेट्सन (28) ने मार्च में 2023 में अपनी पत्नी हॉली ब्रैमली (26) की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हॉली के शरीर के टुकड़े नदी में पाए गए थे। बेडरूप में पत्नी का कत्ल करने के बाद वह उसके शव को बाथरूम में ले गया था और फिर उसके टुकड़े करके उसे प्लास्टिक की थैलियों में डाल दिया। नदी में फेंकने से पहले उसने एक सप्ताह तक बॉडी पार्ट किचन के अंदर रख दिया था।

लाश ठिकाने लगाने के लिए दिए 50 पाउंड…

लगभग एक सप्ताह के बाद उसने अपने एक दोस्त को बॉडी ठिकाने लगाने के लिए 50 पाउंड (लगभग 5000 भारतीय रुपये) दिया था। अदालत को बताया गया कि दोस्त का एक टेक्स्ट संदेश मिला, जिसमें उसने लिखा था कि “शव को ठिकाने लगाने के लिए अभी-अभी 50 पाउंड मिले हैं।” एक दिन बाद सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति को वाइथम नदी में प्लास्टिक की थैलियाँ तैरती हुई मिलीं। एक बैग में हाथ था और दूसरे में हॉली का सिर था। अंग मिलने के बाद गोताखोरों को बुलाया गया और शरीर के 224 अंग मिले। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि शरीर को इस तरह से काटा गया था कि मौत का कारण पता करना असंभव था।

महिला की मां ने बताया हैवान…

हॉली की मां ने मेटसन को हैवान बताते हुए कोर्ट से कहा कि उनकी बेटी की शादी को सिर्फ 16 महीने हुए थे और वह उसे अपने परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दे रहा था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी उससे अलग होने की कगार पर थी, लेकिन इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। पत्नी की हत्या के बाद मेटसन ने इंटरनेट पर सर्च किया था कि “अगर मेरी पत्नी मर गई तो मुझे क्या मिलेगा? क्या मरने के बाद भी कोई मुझे परेशान कर सकता है?”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000