फसल की रखवाली करने गए किसान की गोली मारकर की गई हत्या

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में खेत में मेंथा फसल की रखवाली के लिए गए किसान की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का कारण रंजिश बताई जा रही है। किसान की पत्नी की तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में लिया है। ग्राम गुड़ियापुर मजरे मितौरा के ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ जेलर बुधवार की रात जब अपने खेत के बटाईदार रामचंद्र भार्गव के साथ खेत पर पेराई की जा रही मेंथा ऑयल की फसल की रखवाली हेतु लेटे थे। आरोप है कि रात करीब तीन बजे गांव के ही रामप्रताप उर्फ गुड्डू अपने पुत्र शिवा के साथ आ गए और चारपाई पर सो रहे ज्ञानेंद्र के चेहरे पर फायर झोंक दिया। इतने से मन नहीं भरा तो हमलावरों ने उसके बाद धारदार हथियार से कई प्रहार भी किए। वारदात करने बाद हमलवार भाग गए।

खेत में पड़ोस ही सो रहे बटाईदार रामचंद्र ने हमलावरों के जाने के बाद घटना की सूचना रात्रि में ही ज्ञानेंद्र के परिवार को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग खेत पर पहुंचे तो ज्ञानेंद्र का शव चारपाई पर छत विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। कोतवाली महमूदाबाद को सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि शंकर प्रसाद व कोतवाल विजयेंद्र सिंह मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और नामजद मुख्य आरोपी रामप्रताप उर्फ गुड्डू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कोतवाल विजयेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी प्रेमा देवी की तहरीर पर रामप्रताप व उनके पुत्र शिवा के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। घटना के संदर्भ में परिवार के एक सदस्य ने बताया कि पिछले काफी समय से मृतक की पुत्री व रामप्रताप के पुत्र के बीच आशनाई को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था और कई बार मारपीट भी हो चुकी थी। साथ ही हमलावर इससे पूर्व जान से मारने की धमकी भी दे चुके थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000