ससुर ने 30 हजार की सुपारी देकर बहू की कराई थी हत्या, बेटे ने थाने में लगा ली थी फांसी, पुलिस ने 4 आरोपी को किया गिरफ्तार

बलरामपुर। बलरामपुर के संतोषीनगर निवासी गुमशुदा महिला रीना गिरी की हत्या की गुत्थी झारखंड की गढ़वा पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के ससुर, रिश्तेदार पति-पत्नी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ससुर ने ही बहू की हत्या कराने अपने रिश्तेदार को 30 हजार रुपए की सुपारी दी थी। प्लान के अनुसार रीना गिरी को आरोपी अपने दोस्त के साथ कार में अपहरण कर गढ़वा ले गया था। यहां रात में हाथ-मुंह बांधकर कोयल नदी पर बने पुल से नीचे फेंक दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी।

इधर मृतका के पति व ससुर ने बलरामपुर थाने में उसी दिन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। मृतका के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति व ससुर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। इसी बीच पति ने थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में काफी बवाल मचा था।

गौरतलब है कि 30 सितंबर को झारखंड के गढ़वा स्थित बेलचंपा कोयल नदी पर बने पुल के नीचे एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। सूचना पर गढ़वा थाने के एसआई महेंद्र कुमार पासवान मौके पर पहुंचे और जांच की। इसी बीच 6 नवंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से मिले फोटो मृतका की पहचान सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झेराडीह निवासी रीना गिरी 25 वर्ष के रूप में उसके भाई बदला गिरी ने की।
उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2021 में बलरामपुर जिले के ग्राम संतोषीनगर निवासी गुरुचंद मंडल पिता शांति मंडल से हुई थी। उसने बताया कि शादी के बाद से ही सास संध्या मंडल व ससुर शांति मंडल द्वारा बहन से विवाद किया जाता था। वहीं जीजा गुरुचंद द्वारा बहन की हत्या कराने की धमकी दी जाती थी।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000