बेटे का अंतिम संस्कार करने श्मशान पहुंचे पिता ने भी तोड़ा दम, सिलबट्टे से कुचलकर कर दी गई थी युवक की हत्या

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बेटे की हत्या के गम में पिता ने श्मशान में दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में दो मौतों के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र में 18 अक्टूबर की शाम एक व्यक्ति की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद युवक के शव को परिजन अंतिम संस्कार के लिए लेकर पहुंचे थे, जहां मृतक के पिता ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार,  कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले में संजय राजभर पुत्र जय मंगल राजभर पुत्र जय मंगल राजभर की हत्या कर दी गई थी। संजय राजभर के पिता ने मोहल्ले के ही तेजू के खिलाफ घर में घुसकर बेटे की हत्या का केस दर्ज कराया था। संजय का पार्थिव शरीर गाजीपुर के श्मशान घाट ले जाया गया। जहां बेटे संजय की अर्थी देख पिता जय मंगल राजभर अचेत होकर गिर गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें देर शाम 8 बजे मृत घोषित कर दिया पिता-पुत्र की मौत से क्षेत्र में शोक पसर गया है। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि 17 अक्टूबर की शाम को कोतवाली क्षेत्र में भरत मनावन रामलीला मंचन के मेले में कुछ नाबालिग लड़कों के बीच विवाद और मारपीट हो गई थी। इस दौरान प्रद्युम्न बिंद पुत्र तेजू बिंद निवासी सकलेनाबाद को चोट आई थी। तेजू बिंद ने संजय राजभर के बेटे के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की थी।

18 अक्टूबर को सिलबट्टे के कुचलकर कर दी गई थी हत्या…

इसके बाद 18 अक्टूबर को तेजू और अन्य लोग संजय के बेटे को खोजने उसके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ गाली गलौज किया और धमकी दी. इसके बाद शाम को तेजू संजय के घर में घुस गया और संजय राजभर के सिर पर सिलबट्टे से हमला करने लगा. चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग दौड़े। इस दौरान तेजू मौके से फरार हो गया। संजय राजभर को परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना मिलने ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद तेजू का पूरा परिवार घर में ताला लगाकर फरार है।

बेटे का शव देख अचेत होकर गिर पड़े पिता…

उधर संजय राजभर का शव लेकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे थे। वहां संजय के पिता जयमंगल राजभर बेटे की अर्थी देख अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद लोग तुरंत उन्हें वहां से लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। बेटे के अंतिम संस्कार के बाद पिता का भी वहीं अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के बाद माहौल गमगीन हो गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000