विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

होटल में महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या, कमरे में बिखरा मिला सिंदूर

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या पटना जंक्शन के पास एक होटल में हुई है। जानकारी के अनुसार, पटना जंक्शन के निकट वीणा सिनेमा के बगल में होटल मीनाक्षी में महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतका जहानाबाद की रहने वाली है। मृतका का नाम शोभा कुमारी बताया गया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, महिला की हत्या का आरोपी उसके पति को बताया जा रहा है। बताया गया है कि महिला के पति ने कट्टे से गोली मारी है। पुलिस ने मौके से कट्टा बरामद कर लिया है। आरोपी पति का नाम गजेंद्र कुमार बताया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार, मृतका जहानाबाद के सैदाबाद के परसैना गांव की रहने वाली है। दंपती होटल के जिस कमरे में ठहरे थे, उसमें संघर्ष के साक्ष्य मिले हैं। फर्श पर सिंदूर भी बिखरा पड़ा है। पुलिस को कमरे से युवती का एक बैग मिला है, जिसमें पिस्टल होने की बात कही जा रही है। संभवतः सरकारी पिस्टल है, जिस पर अंकित नंबर से यह पता लगाया जा रहा है कि शोभा की तैनाती कहां थी। गजेंद्र उसका पति है भी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

मीडिया को प्रवेश से रोका, एफएसएल की टीम करेगी जांच…

पुलिस ने होटल के अंदर मीडिया को अभी प्रवेश नहीं करने दिया है। फिंगर प्रिंट एकत्र करने के लिए एफएसएल की टीम बनाई गई है। प्रारंभिक जानकारी में कट्टा बरामद होना बताया गया है। वहीं, महिला के बैग से एक पिस्टल बरामद होने की बात भी कही जा रही है।

पटना में प्रशिक्षण ले रही थी शोभा…

इधर, जहानाबाद से सामने आई जानकारी के अनुसार, यहां के काको थाना क्षेत्र के दमुआ निवासी गजेंद्र कुमार पूर्व चौकीदार रामाशीष यादव का पुत्र है। उसकी सिपाही पत्नी शोभा कुमारी पटना में सिपाही प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। काको थाना प्रभारी अजीत कुमार के अनुसार, गजेंद्र का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था।

अरवल जिले में है शोभा का मायका…

शोभा का मायका अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के सुरा गांव में है। वह दीनानाथ यादव की पुत्री थी। पति गजेंद्र कुमार के पिता रामाशीष यादव कैंसर से पीड़ित हैं, उसकी दवा लाने के लिए चार दिन पहले वह दिल्ली के लिए निकला था।

गजेंद्र और शोभा ने किया था प्रेम विवाह…

जानकारी के अनुसार, गजेंद्र और शोभा ने प्रेम विवाह किया था। शोभा के अलावा घर में दो भाई और एक बहन हैं। गजेंद्र कुमार पूर्व में कुर्था में कोचिंग संस्थान चलता था, जहां शोभा पढ़ने जाती थी। इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ, इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली थी।

खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप के पकड़े गए दोनों शार्प शूटर्स, सिंगर एली मंगत की हत्या करने आए थे दिल्ली, जानिए कैसे पुलिस ने दबोचा     |     टीएमसी के एक और नेता की हत्या, 10 दिन के भीतर पार्टी के चार नेताओं का हुआ मर्डर     |     प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, पहले पिलाई शराब, फिर उतारा मौत के घाट     |     भाई-भाभी को गोलियों से भूनने वाले आरोपी ने खुद को किया सरेंडर, पुलिस से बचने के लिए  26 दिनों तक बदलता रहा लोकेशन     |     पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को आया हार्ट अटैक, पलक झपकते ही हुई मौत      |     भांजे को मामी से हुआ प्यार, शादी के 6 महीने बाद लेकर हुआ फरार, मामा ने दर्ज कराया मुकदमा     |     भीम संसद में उमड़ी भीड़ से नीतीश कुमार गदगद, बोले- केंद्र सरकार देख ले यह हुजूम, सब आ जाएगा समझ     |     श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना, शादीशुदा शख्स ने की गर्लफ्रैंड की हत्या, शव के किए 31 टुकड़े     |     ससुराल पहुंचकर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, ससुर की पत्थर मारकर की हत्या, फिर खुद को गोली से उड़ाया     |     रामा मेडिकल कॉलेज में MBBS द्वितीय वर्ष के छात्र की धारदार हथियार से की गई हत्या, बेसमेंट में खून से सना मिला शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000