पति की हत्या कर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में तीन दोषियों को आजीवन कारावास, तीनों अपराधियों पर दो-दो लाख का जुर्माना

उरई। पति की हत्या कर महिला के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज मामले में शुक्रवार को डकैती कोर्ट में फैसला सुनाया गया। न्यायाधीश ने नामजद तीनों दोषियों को आजीवन कारावास और दो-दो लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। फैसले के बाद सजा वारंट जारी कर तीनों दोषियों को जेल भेज दिया गया है। घटना का जघन्यतम मानते हुए न्यायाधीश ने अपने आदेश में लिखा है कि तीनों अपराधी आखिरी सांस तक जेल में रहेंगे। दहला देने वाली वारदात 8 सितंबर साल-2015 की है। बाइक पर सवार होकर दंपती कोंच की ओर जा रहे थे। रात नौ बजे के आसपास गढ़र के पास से तीन बदमाश लूट के इरादे से उनके पीछे लग गए। कोंच कोतवाली क्षेत्र में पनियारा के बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए दंपती को रोक लिया। चाकू के दम पर बदमाशों ने महिला के पहले जेवर लूटे इसके बाद बदमाश महिला को घसीटते हुए खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म करने लगे। पति ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन खूंखार अपराधियों ने पति की हत्या कर दी। खून से लथपथ हालत में मृत पड़े पति और बेहोश पड़ी महिला को सुबह लोगों ने देखा।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, होश में आने के बाद महिला पूरी घटना बताई। मोबाइल लोकेशन के सहारे पुलिस ने इस मामले में ध्यानचंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह, अभिजीत उर्फ मंटोले पुत्र संतराम निवासीगण मड़ोरा एवं बृजमोहन पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम गढ़र को गिरफ्तार किया था। दुष्कर्म के दौरान महिला ने प्रतिरोध करते हुए मंटोले की जीभ काट ली थी। पुलिस ने आरोपितों को पकड़ा तो एक की जीभ कटी हुई थी। महिला ने उनकी पहचान कर ली। पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म व लूट की धारा में मुकदमा दर्ज किया और आरोपितों को जेल भेज दिया। उनके विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया। आठ साल चली सुनवाई के बाद शुक्रवार को डकैती कोर्ट के न्यायाधीश अंचल लवानियां ने इस मामले में फैसला सुना दिया। शासकीय अधिवक्ता महेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि न्यायाधीश ने घटना को जघन्यतम मानते हुए उनको हत्या, लूट, दुष्कर्म, हत्या की कोशिश चारों धाराओं में आजीवन कारावास एवं प्रत्येक को दो लाख चार हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने अपने आदेश में लिखा है कि अंतिम सांस तक तीनों दोषी जेल में रहेंगे।

गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में था एक अपराधी…

घटना में शामिल तीनों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन अभिजीत और बृजमोहन को जमानत मिल गई थी। वे जमानत पर बाहर थे, जबकि ध्यानचंद्र आठ से जेल में ही बंद है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000