वेतन के लिए हाथ जोड़ती रही महिला सिपाही, डीएसपी और दरोगा पीटते रहे, एसपी ने दिए जांच के आदेश

मोतिहारी में एक महिला सिपाही ने अपने ही विभाग के डीएसपी और अन्य कर्मियों पर मारपीट का संगीन आरोप लगाया है। सिपाही पूनम कुमारी का कहना है कि उन्हें साल-2022 से बंद पड़े वेतन के लिए आग्रह करना महंगा पड़ गया। डीएसपी ने पुलिस लाइन में उनकी पिटाई कर दी, जिसके बाद उन्हें सिर और आंख में चोटें आई हैं और सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पूनम कुमारी की 2018 में बहाल हुई थीं। 2022 में ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के बाद से ही उनका वेतन बंद है।

वेतन मांगने गई थी पुलिस लाइन…

पूनम का आरोप है कि जब उन्होंने अपने बंद वेतन के लिए डीएसपी से आग्रह किया, तो उन्होंने पुलिस लाइन में उनकी पिटाई कर दी। घटना के बाद सदर अस्पताल में भर्ती पूनम का आरोप है कि उन्हें गाली-गलौज, लात-घूसों से मारा गया और उनके सिर, आंख और कमर में चोट आई। घटना के बाद वह बेहोश हो गईं और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। पूनम कुमारी का वेतन कई महीनों से रुका हुआ था। वेतन जारी करने की मांग को लेकर वह पहले भी कई बार एसपी से मिलने का प्रयास कर चुकी थीं, लेकिन सफल नहीं रहीं।

एसपी ने दिए जांच के आदेश…

मामला सामने आने के बाद एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने जांच के लिए एएसपी शिखर चौधरी को आदेश दिया है। एसपी ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पूनम कुमारी 2018 बैच की सिपाही हैं। इससे पहले भी उनके साथ कल्याणपुर थाना में तैनाती के दौरान मारपीट की गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000