महिला टीचर की चार माह पहले हो चुकी है मौत, फिर भी लग गई चुनाव में ड्यूटी, एफआईआर भी हुई दर्ज, फिर मचा बवाल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। देवरिया में लोकसभा चुनाव का कल अंतिम चरण का मतदान हुआ। मतदान के दौरान चुनाव में ड्यूटी लगाने में बड़ी लापरवाही की हुई है। चुनाव में जिस महिला टीचर की ड्यूटी लगाई गई थी उसकी चार महीने पहले ही मौत हो चुकी है। सवाल उठता है कि क्या कार्मिक चुनाव प्रभारी क्या नशे में ड्यूटी लगाये थे ? क्या चुनावी ड्यूटी ऐसे लापरवाही के साथ लगाया जाना उचित है ?

मामला रामपुर के कुशहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। लोकसभा चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए विभाग के अधिकारियों के द्वारा मृतक महिला टीचर ड्यूटी लगा दी गई थी। वहीं प्रशिक्षण के दौरान महिला टीचर को उपस्थित न देखकर जिम्मेदारों ने इसे लापरवाही समझते हुए महिला टीचर के खिलाफ कड़ा ऐक्शन भी ले लिया। ऐक्शन लेते समय भी अधिकारियों ने इस बात की कोई चिंता नहीं की, जिस टीचर के खिलाफ मुकदमा लिखवाया जा रहा है, पहले उसका सत्यापन तो करा लिया जाये।

मृतक महिला टीचर की पहले इलेक्शन ड्यूटी लगाई। अब जब महिला टीचर इस दुनिया में नहीं हैं तो वह ड्यूटी पर कैसे मौजूद होगी ? रंजना पांडेय नाम की महिला टीचर की मौत चार महीने पहले ही हो गई थी। वह इलेक्शन ड्यूटी में मौजूद नहीं रही तो उसके खिलाफ बकायदा ऐक्शन भी ले लिया गया। मृतक महिला टीचर रंजना के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर दी गई। आखिर इस लापरवाही में क्या शिक्षा विभाग की उदासीनता नहीं रही, जिसकी वजह से ऐसी समस्या का सामना निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में देखने को मिला।

मुकदमा दर्ज होने के बाद जब पुलिस जांच के लिए मृतक महिला टीचर के घर पहुंची तो पता चला कि रंजना पाण्डेय की तो मौत चार महीने पहले ही हो चुकी है। अब ड्यूटी लगाने वाले लोगों की लापरवाही सामने आ गई। हर कोई इस लापरवाही से हैरान है। शिक्षा विभाग जो महिला टीचर को वेतन देता है, क्या उसे भी नहीं पता कि उसकी अमुक टीचर मृतक हो चुकी है। सबसे पहले तो उसका वेतन ही बंद हुआ होगा। ऐसे में ऐसी लापरवाही से चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़ा होना लाजिमी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000