एक साथ जली तीन बच्चों की चिताएं: रातभर बरात में बैंड में किया काम, सुबह सामान समेटते हुए सभी सो गए मौत की नींद

यूपी के बरेली स्थित शाही में बरात चढ़ाकर बैंड की ठेली ले जा रहे तीन किशोरों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई व दो अन्य गंभीर घायल हुए हैं। शाही थाना क्षेत्र के बकैनियां वीरपुर के रहने वाले बैंड मलिक हरिओम वर्मा का शिवा बैंड नाम से धनेटा शीशगढ़ रोड पर आनंदपुर गांव के बस अड्डे पर दुकान है। शनिवार की रात फिदाईपुर गांव से बरात चढ़ाकर बैंड की ठेली और जनरेटर को वापस आनंदपुर में दुकान पर करीब आठ-दस किशोर अन्य लोगों के साथ ले जा रहे थे।

कार ने मारी थी जोरदार टक्कर

रात्रि करीब डेढ़ बजे धनेटा शीशगढ़ रोड पर आनंदपुर गांव के नजदीक ही पीछे से मिर्जापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से बैंड की ठेली में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ठेली व जनरेटर को ले जा रहे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें बकैनिया वीरपुर के रहने वाले बैंड मलिक हरिओम वर्मा के भतीजे 16 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र महेंद्र पाल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल सचिन, मोहित, संजीव और दशरथ को मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

एक ने रास्ते तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

अस्पताल ले जाते समय घायल गांव के ही 10 वर्षीय मोहित पुत्र कल्याण की भी मौत हो गई वह कक्षा चार का छात्र था। वहीं बारह वर्षीय सचिन पुत्र गंगाराम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य दो गंभीर लोगों का इलाज चल रहा है।

रोहित था कक्षा सात का छात्र

रोहित अपने दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। वह कक्षा सात का छात्र था। शनिवार को स्कूल से आने के बाद शाम को वह अपने ताऊ बैंड मालिक हरिओम वर्मा के साथ बरात में चला गया। सचिन दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। मोहित दो भाई वह एक बहन में दूसरे नंबर का था।

पूरे में गांव में खामोशी

एक ही गांव में तीन किशोरों की मौत से पूरा गांव स्तब्ध रह गया। पूरे गांव में रविवार को खामोशी छाई रही। लोग बच्चों की पुरानी यादें करके उनके परिजनों को ढांढ़स दे रहे थे। रविवार शाम को तीनों शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

गाड़ी पकड़ी पर ड्राइवर भाग निकला

उधर, बैंड की ठेली में टक्कर मारकर भाग रहे इको कार को पुलिस ने घेराबंदी करके दुनका में बिहारीपुर मोड पर पकड़ लिया। लेकिन ड्राइवर भागने में सफल रहा। पुलिस ने बताया गाड़ी शीशगढ़ थाना क्षेत्र की है। जल्दी ही ड्राइवर को गिरफ्तार किया जाएगा। थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया मृतक के पिता महेंद्र पाल के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन हन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000