सीएम आवास के पास युवती ने किया हंगामा, चीखकर बोली- 5 दरोगा ने की बदतमीज़ी, न्याय चाहिए

पुलिस जवानों को उसकी हरकत संदिग्ध नजर आई। जवानों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद महिला ने हंगामा कर दिया और रोने-चिल्लाने लगी। कहने लगी कि मुझे मत ले जाओ, मुझे न्याय चाहिए। मेरा नाम सरजू यादव है। दरोगा रोहित और चार एसआई ने मेरे साथ मारपीट और बदतमीजी की है। इसके बाद युवती को महिला कांस्टेबलों ने गाड़ी में बैठा लिया और उसे गौतमपल्ली थाने ले जाया गया। आगरा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद आगरा से टीम आई और देर रात उसे आगरा लेकर गई।

पूरा मामला शुक्रवार का है, लेकिन इसका वीडियो आज सामने आया है। यह वही सरजू यादव हैं, जिनका पिछले साल अगस्त में ट्रांस यमुना थाने में तैनात लेडी दरोगा के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। उन्होंने पुलिस पर थाने में मारपीट करने का आरोप लगाया था। उस समय पुलिस ने महिला के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की थी। सरजू यादव आगरा के कालिंदी विहार में रहती हैं।

वीडियो में सरजू यादव रोती दिख रही हैं, लेकिन महिला कॉन्स्टेबल उन्हें जबरन पुलिस की गाड़ी में बैठाती रहीं। इस दौरान युवती कह रही है कि मेरा नाम सरजू यादव है। मेरे साथ जबरदस्ती क्यों कर रहे हो? मैं न्याय लेने के लिए यहां आई हूं। मुझे न्याय चाहिए।

मेरी समस्या है कि चार एसआई और दरोगा रोहित ने मिलकर आगरा के ट्रांस यमुना थाने में बदतमीजी की है। मेरा बुटीक है। मुझे छोड़ दो, मुझे जाने दो। इस तरह आप मेरे साथ जबरदस्ती नहीं कर सकतीं।

सरजू यादव के घर पर सितंबर 2024 में दिनदहाड़े चोरी हुई थी। उन्होंने ट्रांस यमुना थाने में फिर दर्ज कराई थी। उस वक्त उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस ने बिना प्रभावी कार्रवाई किए फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। इस बारे में पुलिस से बात करने के लिए वह ट्रांस यमुना थाने भी गई थीं।

वहां थाना प्रभारी रोहित कुमार से फाइनल रिपोर्ट लगाने के बारे में पूछा, तो उन्होंने केस की जानकारी नहीं होने की बात कही। इस पर थाना प्रभारी ने सस्पेंड दरोगा राजकुमार गोस्वामी को फोन करके बुलाया। सरजू ने बताया था- दरोगा राजकुमार गोस्वामी ने मेरे मुंह पर ही थाना प्रभारी रोहित से कहा कि यह महिला तो बदतमीज है, ऐसे ही परेशान करती है और ऊपर से शिकायत करती है।

मैंने थाने के अंदर किसी तरह इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया था। जैसे ही पुलिसकर्मियों को इसका पता चला, उन्होंने जबरन मोबाइल छीनने की कोशिश की। मुझे कमरे में बंद कर दिया था। मेरे साथ मारपीट भी की गई। मेरे कपड़े तक फाड़ दिए थे। मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुझे जबरन थाने में बैठाए रखा। घटना से जुड़े तीन वीडियो सामने आए थे।

पहला वीडियो दिख रहा था कि युवती को 2-3 महिला पुलिसकर्मी जबरन पकड़कर ले जा रही हैं। इसके बाद एक महिला पुलिसकर्मी की युवती से खींचातानी होने लगी, जिसमें युवती ने महिला पुलिस के बाल पकड़कर घसीटे।

दूसरा- इसे पुलिस ने जारी किया था। इसमें युवती मारपीट करती दिख रही थी। पहले युवती महिला दरोगा को थप्पड़ मारती है, फिर महिला पुलिसकर्मी उसे थप्पड़ जड़ती है। इस दौरान युवती अभद्र भाषा का प्रयोग करती है।

तीसरा- युवती ने रोते हुए वीडियो जारी किया था। इसमें युवती कह रही है कि थाना ट्रांस यमुना के शो समेत पूरे स्टाफ ने उसके साथ मारपीट की। इन लोगों ने मेरे साथ कल अच्छा नहीं किया है। अगर मुझे न्याय नहीं मिलेगा तो मैं सुसाइड कर लूंगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000