युटूबर के साथ युवती पुलिस की गिरफ्त में उत्तरप्रदेशगाजियाबाद चचेरे भाई को दुष्कर्म केस में फंसाने की साजिश रचने वाली युवती यूटयूबर के साथ गिरफ्तार By Khulasa India News Desk Last updated Dec 12, 2024 253 गाजियाबाद। युवती ने अपने चचेरे भाई को दुष्कर्म के केस में फंसाने के लिए साजिश रची। पुलिस ने युवती और उसका साथ देने वाले यूट्यूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ी गई युवती और उसके दोस्त ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए फर्जी वीडियो बनाई और वायरल कर दिया। जबकि प्रार्थना पत्र और वीडियो छह दिन बाद ट्वीट किया। जांच पड़ताल में सामने आया कि यूट्यूबर दोस्त ने ही उसके चचेरे भाई से रुपये एंठने के लिए साजिश रची थी। अपराध 253 Share