पहले प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी को उतारा मौत के घाट, ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र में 6 मई को तालाब के किनारे एक युवक का शव मिला था। शरीर पर चोटों के निशान थे। पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव की पहचान के बाद परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बुधवार को वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने प्रेमिका समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी विनोद कुमार ने मीडिया को बताया कि 6 मई की रात को एक युवक का शव करहल क्षेत्र के नानमई के तालाब के पास मिला था। हत्या के बाद शव को फेंका गया था। युवक की पहचान करहल इलाके के गांव राउरी चमरपुरा निवासी नरेंद्र कुमार के रूप में की गई गई थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। नरेंद्र कुमार के बेटे पवन ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया था। एसएसपी ने बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर था। बारीकी से जांच करते हुए पुलिस हत्यारों तक पहुंची। हत्या को अंजाम देने वाली मनू देवी और उसके प्रेमी भूरा को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछताछ की तो सामने आया कि मनू देवी के करहल थाना क्षेत्र के गढ़िया के रहने वाले अभय उर्फ भूरा के साथ संबंध थे। बाद में मनू नरेंद्र कुमार के नजदीक आ गई।

नरेंद्र ने मनू की रुपये समेत कई जरूरतें पूरी कीं। दोनों के प्रेम संबंधों की जानकारी मनू के पहले प्रेमी भूरा को हो गई। इसके बाद मनू ने नरेंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। मनू ने अपने घर पर नरेंद्र को बुलाया। इसके बाद भूरा भी पहुंच गया। नरेंद्र को शराब पिलाई गई। नशे में होने पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दोनों ने शव को फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद कर लिया हैय अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000