शारीरिक संबंध बनाने के लिए हुई लड़ाई, प्रेमिका ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटकर कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के हरदोई पचदेवरा क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया है। युवक महिला से संबंध बनाना चाह रहता था, लेकिन महिला मना कर रही थी। दोनों में इसी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद प्रेमिका ने गुप्तांग सहित शरीर पर चाकू से कई वार किए। फिर साड़ी से उसका गला घोटकर मार डाला।

हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर में 24 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी कथित प्रेमिका और प्रेमिका के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी महिला ने युवक के संबंध बनाने की जिद करने पर साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसके गुप्तांग सहित शरीर पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पति से मिलकर महिला ने शव को पड़ोस के बंद घर के बरामदे में डाल दिया था।

हत्याकांड के खुलासे के लिए कई टीम बनाईं…

जानकारी के अनुसार पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव निवासी रामनरेश ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका बेटा अजय 26 नवंबर को सुबह घर से बिना बताए कहीं चला गया था। 28 नवंबर को गांव निवासी प्रेमपाल के बंद पड़े मकान के बरामदे में 24 वर्षीय अजय सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा मिला था।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की थी।

गुप्तांग में चाकू से किये थे वार…

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के अलावा गुप्तांग पर भी चाकू से वार के निशान मिले थे। वहीं पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मृतक अजय की पत्नी शादी के कुछ समय बाद ही छोड़कर चली गई थी, क्योंकि अजय के गांव की महिला सीमा से अवैध संबंध थे। पुलिस की शक की सुई अजय की कथित प्रेमिका सीमा पर जाकर टिक गई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्ता सीमा और उसके पति कमलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सीमा ने उसकी साड़ी के फंदे से गला दबाकर और चाकू से वार कर हत्या की बात कबूली।

साड़ी से घोंटा युवक का गला…

आरोपी सीमा ने पूछताछ में बताया कि उसके अजय से संबंध थे। सीमा ने बताया कि अजय उसके घर आया था और खाना खाकर घर में ही सो गया था। सीमा ने बताया कि अजय ने रात में उसके साथ संबंध बनाने का प्रयास किया, जिसका उसने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। इसी पर सीमा ने अपनी साड़ी से अजय का गला घोंटकर हत्या कर दी।

चाकू से उसके गुप्तांग सहित शरीर पर कई वार किए, जिससे अजय की मौत हो गई। सीमा का पति कमलेश घर आया तो उसे सीमा ने सारी बात बताई। दोनों ने मिलकर अजय के शव को प्रेमपाल के घर के बरामदे में डाल दिया। अभियुक्ता की निशानदेही पर पुलिस ने चाकू और मृतक की शर्ट बरामद की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000