गुंडों ने मां को भी नहीं बख्शा”, दलित युवक की पीट-पीटकर की हत्या; खरगे बोले- दलित अत्याचार की प्रयोगशाला बना मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के सागर में पुरानी रंजिश की वजह से एक दलित युवक की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। विपक्षी दल कांग्रेस ने गुरुवार को खुरई थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर सूबे की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। हालांकि, बीजेपी ने कहा कि मामले में तुरंत कार्रवाई की गई।

नामजद में से आठ आरोपी गिरफ्तार…

एएसपी संजय उइके ने बताया, “खुरई थाना क्षेत्र में एक युवक का पुरानी दुश्मनी को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। दूसरे पक्ष की ओर से उसके साथ मारपीट की गई। फिर जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।” वहीं, खुरई ग्रामीण थाने के प्रभारी नितिन पाल ने कहा, “मरने वाले युवक की पहचान सागर जिले के बरोदिया नैनागिर गांव निवासी नितिन अहिरवार (18) के रूप में हुई है। इस मामले में कुल 13 आरोपी हैं, जिनमें से नौ नामजद में से आठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।” 

खरगे ने PM मोदी-CM पर साधा निशाना… 

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा, “मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गुंडों ने उसकी मां को भी नहीं बख्शा। सागर में संत रविदास मंदिर बनवाने का ढोंग रचने वाले प्रधानमंत्री जी मध्य प्रदेश में दलितों और आदिवासियों के लगातार होते उत्पीड़न एवं अन्याय पर चुप्पी बनाए रखते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल कैमरे के सामने वंचितों के पैर धोकर अपना गुनाह छिपाने की कोशिश करते हैं।” 

“राज्य में दलितों के खिलाफ अपराध की दर सबसे ज्यादा…

उन्होंने कहा, “बीजेपी ने मध्य प्रदेश को दलित अत्याचार की प्रयोगशाला बना रखा है। बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराध की दर सबसे ज्यादा है, यह राष्ट्रीय औसत से भी तीन गुना है।” खरगे ने कहा, “मोदी जी, इस बार मध्य प्रदेश की जनता बीजेपी के झांसे में नहीं आने वाली है। समाज के वंचित व शोषित वर्ग को तड़पाने-तरसाने का जवाब आपको कुछ महीने बाद (मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में) मिल जाएगा। भाजपा की विदाई निश्चित है।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000