गोश्त खाने के शौकीन पोते की हैवानियत, बन गया दादा के खून का प्यासा

बरेली। थाना कैंट क्षेत्र में मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेस (एमईएस) से सेवानिवृत्त माली द्वारिका प्रसाद की हत्या पोते प्रशांत कश्यप ने मांस पकाने और मादक पदार्थों का सेवन करने के विरोध पर की थी। पुलिस ने पांच दिन बाद पोते को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।गांव नवीनगर निवासी द्वारिका प्रसाद एमईएस में माली के पद पर तैनात थे और जून में सेवानिवृत्त हुए थे। पत्नी की मौत के बाद वह एमईएस कॉलोनी और बंगला नंबर-42 के पीछे करीब 25 साल से कुटिया बनाकर रहते थे। काफी समय से उनका 19 वर्षीय पोता प्रशांत कश्यप उनके साथ कुटिया में रहता था। प्रशांत शराब, सुल्फा और अन्य नशे का आदी था।

इसका द्वारिका प्रसाद विरोध करते थे। द्वारिका प्रसाद ने प्रशांत को सदर बाजार स्थित एक मोटर मैकेनिक की दुकान पर काम सीखने के लिए लगवाया था ताकि वह सुधर जाए लेकिन वह नहीं सुधरा। वह शाम को मैकेनिक की दुकान से लौटते समय मांस लेकर आता था। द्वारिका प्रसाद पूजा पाठ करने की वजह से मांस लाने का विरोध करते थे। सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मादक पदार्थों का सेवन करने और कुटिया में मांस पकाने का विरोध करने पर पोते ने हत्या कर शव गड्ढे में फेंका था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कुटिया में मीट पकाने का विरोध पर गुस्साया प्रशांत

पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रशांत ने बताया कि 28 सितंबर की शाम को वह मांस लेकर कुटिया गया। दादा ने विरोध करते हुए उससे गालीगलौज की। उस समय उसने नशा कर रखा था। दादा मढ़ी के चबूतरे पर सफाई कर रहे थे तभी उसने उनका गला दोनों हाथों से दबा दिया और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने दादा के शव को खींचकर मढ़ी के पीछे एक गड्ढे में डाल दिया। इसके बाद गांव में चचेरे भाई शिवम को फोन करके पूछा कि दादा यहां नहीं हैं गांव तो नहीं आए हैं। उसने परिजनों के साथ मिलकर द्वारिका प्रसाद को ढूंढने का झूठा नाटक भी किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000