घर के अंदर मिली कब्र, आठ फीट गहरे गड्ढे में दफन था दोस्ती और दगेबाजी का राज, रुपयों के लालच में की गई थी हत्या

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। जहां पर अंकित पंचाल नाम के व्यक्ति ने अपने ही पड़ोसी और पुराने साथी दीपक की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को अपने ही घर में 8 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो अन्य साथी अभी भी फरार हैं।

रुपयों के लालच में की गई थी हत्या…

जानकारी के मुताबिक, लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी का मामला है। जहां अंकित और दीपक पहले साथ काम करते थे, लेकिन कुछ समय से दोनों अलग-अलग काम कर रहे थे। आरोपी अंकित को शक था कि दीपक के बैंक अकाउंट में लाखों रुपये हैं।

इसी लालच में अंकित और उसके दो साथियों ने मिलकर दीपक की हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद आरोपियों ने दीपक के मोबाइल से 40,000 रुपये निकाल लिए, साथ ही उसके पास से 20,000 रुपये नगद भी ले लिए। उन्हें उम्मीद थी कि दीपक के खाते में और भी पैसा मिलेगा, लेकिन उनकी योजना सफल नहीं हो सकी।

घर में खुदाई कर दफना दिया शव…

सोमवार सुबह दीपक घर से निकला था, लेकिन जब वह देर शाम तक नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान अंकित के भाई अर्जुन ने पुलिस को सूचना दी कि अंकित के कमरे में जमीन की खुदाई के निशान दिख रहे हैं। जब पुलिस ने खुदाई कराई तो वहां से दीपक का शव बरामद हुआ।

आरोपी गिरफ्तार, दो अभी भी फरार…

हत्या के बाद अंकित फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके फरार साथियों की तलाश जारी है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000