नेशनल बॉक्सर को पैसों के लालच ने बना दिया लुटेरा, 30 लाख रुपये की लूट को दिया था अंजाम, पुलिस ने साथियों के साथ किया गिरफ्तार

बुलंदशहर। फिल्म हेरा-फेरी का वो फेमस डायलॉग तो आप लोगों को याद होगा।पैसों का चक्कर बाबू भैया,पैसों का चक्कर इस डायलॉग को चरितार्थ करते हुए एक नेशनल बॉक्सिंग का खिलाड़ी लुटेरा बन गया। उसने अपने कई साथियों के साथ मिलकर एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से 30 लाख की लूट का अंजाम दे दिया।अब इस मामले में पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरी वारदात का खुलासा कर दिया है।एसएसपी श्लोक कुमार ने लुटेरों को गिरफ़्तार करने वाली टीम को 25,000 रुपये के इनाम देने का ऐलान किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि एक निजी कम्पनी के कर्मचारियों से 30 लाख रुपये की लूट में शामिल रहे नेशनल और डिस्ट्रिक लेवल बॉक्सर समेत 6 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी हरियाणा के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लुटेरों में एक लुटेरा दिल्ली पुलिस का कांट्रेक्ट ड्राइवर रह चुका है। 12 दिसम्बर को लुटेरों ने कार सवार निजी कम्पनी के कर्मचारियों से 30 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था।

एस‌एसपी ने बताया कि लूट के समय कम्पनी के कर्मचारी दिल्ली से अरनिया पावर प्लांट में कैश लेकर आ रहे थे। जैसे ही कर्मचारियों की कार पहासू थाना क्षेत्र में पहुंची। कार सवार लुटेरों ने ओवर टेक कर कार रुकवाई और सारे पैसे लूटकर फरार हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई और सूचना मिलते ही लुटेरों को धर दबोचा।

एसएसपी ने बताया कि कम्पनी कर्मचारियों की कार का ड्राइवर प्रदीप लुटेरों के सम्पर्क में था,जिसके जरिए हमें सुराग मिला।गिरफ्तार लुटेरों में आशु नेशनल और कुणाल स्टेट लेवल का बॉक्सिंग कंपटीशन खेल चुका है।वहीं प्रदीप दिल्ली पुलिस का कांट्रेक्ट ड्राइवर भी रह चुका है।लुटेरों के कब्जे से 28.12 लाख रुपये, 3 तमंचे, 6 कारतूस और एक आर्टिगा कार बरामद की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000