पिता की कब्र के पास मिला युवक का अधजला शव, पुल‍िस ने बताया डीजल डाल खुद को लगाई आग

उत्तर प्रदेश के सीतापुर के सदरपुर कस्बे के काजी टोला कब्रिस्तान में पिता की कब्र के पास एक युवक का अधजला शव शुक्रवार की सुबह पड़ा मिला। जानकारी लगते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिवारीजन ने शव की पहचान की। जांच में युवक के आत्महत्या की बात सामने आई तो घर वाले भी हैरान हो गए।  कब्रिस्तान में रफी अहमद पुत्र स्व. करीम अहमद का अधजली हालत में शव पड़ा देखा गया। यह शव करीम अहमद की कब्र के पास पड़ा था। पास ही कुछ दूरी पर एक माचिस, डीजल की खाली पिपिया, मोबाइल व मसाला पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर मृतक के भाई अनीस अहमद ने शव की पहचान रफी अहमद के रूप में की। रफी अहमद ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का निधन कोराना काल में हो गया था। तबसे रफी अहमद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका मानसिक रोग का उपचार भी चल रहा था। उसके भाई ने आत्महत्या की है।

सदरपुर थानाध्यक्ष अजय रावत ने बताया कि रफी अहमद मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसने अपने पिता की कब्र के पास डीजल डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना रात के समय की है। मृतक के भाई से जानकारी मिली है कि पहले भी रफी ने एक बार आत्महत्या का प्रयास किया था। परिवारीजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। इसलिए शव का पंचनामा कर उनके सिपुर्द कर दिया गया है।

इससे पहले भी काट ली थी कलाई की नस…

अनीस ने बताया कि रफी अहमद ने डेढ़ वर्ष पहले धारदार हथियार से कलाई की नस काट ली थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब उसकी जान बच गई थी। रात के समय वह चुपके से कब्रिस्तान चला गया, इसकी किसी को भनक नहीं लगी। सुबह उसका शव पिता की कब्र के पास पड़ा होने की जानकारी मिली।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000