दिल दहला देने वाला हादसा, एंबुलेंस में पति का शव लेकर घर आ रही थी पत्नी, दर्दनाक हादसे में खुद भी मौत की आगोश में समा गई

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक ऐसा सड़क हादसा हुआ,जिसने लोगों का दिल दहला दिया,यहां एक तेज रफ्तार एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई।हादसे में एंबुलेंस सवार दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है,जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए,जिस कंटेनर से एंबुलेंस की टक्कर हुई है उसका चालक और खलासी भी घायल हुए हैं।

एंबुलेंस के उड़े परखच्चे

दर्दनाक हादसा गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-19 पर हुआ है।हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।बताया जाता है कि वरुण नाम के एक शख्स की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हुई थी। वरुण के शव को लेकर उनकी पत्नी और परिवार के अन्य लोग दिल्ली से एंबुलेंस के जरिए बिहार के गया अपने घर जा रहे थे।जैसे ही एंबुलेंस गोपीगंज के पास गोपपुर में पहुंची है तभी तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर में टक्कर मार दी।

वरुण की पत्नी ममता और एक रिश्तेदार की मौत

हादसे में वरुण की पत्नी ममता और उनकी एक रिश्तेदार बेबी की मौके पर मौत हो गई है,जबकि एंबुलेंस में सवार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।इनको इलाज के लिए गोपीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है,जिस कंटेनर में एंबुलेंस ने टक्कर मारी है उस कंटेनर का ड्राइवर और खलासी भी घायल हो गए हैं।हादसे की सूचना मिलते ही गोपीगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,गोपीगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों का छलका दर्द

मृतक वरुण के एक परिजन अमित कुमार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वरुण की मृत्यु का गम अभी कम नहीं हुआ था कि इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। ममता और बेबी की असमय मृत्यु ने हमें सदमे में डाल दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000