पत्नी का दुपट्टे से गला घोंटा, गोद में सिर रख सेल्फी ली, रिश्तेदारों को भेज फिर खुद फंदे से झूल गया पति

गाजियाबाद के एक युवक ने पहले पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर उसके शव को अपनी गोद में रख मोबाइल से सेल्फी लेकर रिश्तेदारों को भेज दी। सेल्फी खीचने के बाद पति ने उसी दुपट्टे से खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पत्नी के छोटे भाई ने जैसे ही तस्वीर देखी तो बौखलाकर बहन के घर की तरफ भागा। लेकिन वह जबतक घर पहुंचता तब तक उसकी बहन और जीजा दम तोड़ चुके थे शादी के रिश्ते में प्यार से भी कहीं ज्यादा कोई चीज जरूरी होती है तो वह है समझदारी और सहजपन। एक दूसरे के प्रति, एक दूसरे के काम के प्रति पति-पत्नी में इज्जत होनी चाहिए, तभी एक खुश गृहस्थ जीवन की गाड़ी चल पाती है।

लेकिन कई बार एक छोटी सी बात भी शादी के रिश्ते को खोखला कर देती है। गाजियाबाद से शुक्रवार को एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया। गाजियाबाद के एक युवक ने पहले पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर उसके शव को अपनी गोद में रख मोबाइल से सेल्फी लेकर रिश्तेदारों को भेज दी। सेल्फी खीचने के बाद पति ने उसी दुपट्टे से खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के छोटे भाई ने जैसे ही तस्वीर देखी तो बैखलाकर बहन के घर की तरफ भागा। लेकिन वह जबतक घर पहुंचता तब तक उसकी बहन और जीजा दम तोड़ चुके थे।

गाजियाबाद के लोनी की घटना

हत्या और आत्महत्या कि यह घटना गाजियाबाद के लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र की शंकर विहार कॉलोनी की है. जानकारी के मुताबिक, यहां का रहने वाला श्याम गोस्वामी मूल रूप से एटा का रहने वाला था। वह यहां अपनी पत्नी प्रिया और छह साल के बेटे के साथ रहता था। श्याम गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था, जबकि उसकी पत्नी प्रिया नोएडा की एक कंपनी में काम करती थी।

काफी दिनों से दोनों में था विवाद

जांच में ये बात सामने आई है की दंपति के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। श्याम नहीं चाहता था की उसकी पत्नी इतनी दूर काम करे। वह चाहता था की प्रिया घर पर रहे। लेकिन प्रिया काम करना चाहती थी। वो पत्नी से नौकरी नहीं करने के लिए अक्सर कहता था, इसे लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। प्रिया कई बार कई दिनों तक नोएडा से गाजियाबाद घर भी नहीं आती थी। इस बात से श्याम काफी नाराज रहता था।

हत्या की फिर खींची सेल्फी

डीसीपी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि जिस दुपट्टे से पति ने पत्नी की गला घोटकर हत्या की थी उसी दुपट्टे से श्याम ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दी है। पुलिस की फोरेंसिक टीम को दोनों के गले पर एक ही दुपट्टे के टिशु मिले हैं। इसके साथ ही प्रिया का छोटा भाई प्रवीण जब घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। श्याम के द्वारा भेजी गई सेल्फी को प्रिया की बड़ी बहन ने देखा तो वह दंग रह गई, जिसके बाद उसने प्रिया को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। प्रिया का छोटा भाई प्रवीण शुक्रवार शाम 4:00 बजे के करीब प्रिया के घर पर पहुंचा जहां पर कमरे के अंदर बहन की लाश बेड पर पड़ी थी और जीजा श्याम का शव कमरे में फांसी से लटका था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000