‘नीले ड्रम में भरवा दूंगी…’ पत्नी की इस बात से सहम गया था पति, थाने में सुनवाई नहीं हुई तो सरेआम खुद को लगाई आग

वजीरगंज। थाना क्षेत्र के वार्ड दस निवासी एक युवक ने पत्नी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए रात करीब 10 बजे खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे स्वजन में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। इस घटना के बाद से स्वजन सदमे में हैं। उनका आरोप है कि पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर यह कदम उठाया है।

 

वजीरगंज के वार्ड दस निवासी मनोज मिश्रा के पिता डा. शिवओम मिश्रा ने बताया उसने 25 फरवरी 2020 को गांव नदवारी निवासी नीतू से लव मैरिज की थी। शुरुआती समय में सब ठीक रहा, लेकिन धीरे धीरे पत्नी से विवाद होने लगे। जो बढ़ता गया और बीते चार वर्षों से स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि पत्नी आए दिन उस पर और उसके परिवार के सदस्यों पर मुकदमे दर्ज कराती रही, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुका था।

 

पिता का आरोप है कि मंगलवार को भी पत्नी ने मनोज के साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत लेकर वह थाने पहुंचा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब उसकी पत्नी थाने पहुंची तो हल्का इंचार्ज ने फोन पर उससे अभद्रता की, मकान खाली करने का दबाव बनाया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

 

मंगलवार को जब कहीं से सुनवाई नहीं हुई तो उसने देर रात खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा दी। लेकिन स्वजन व आसपास के लोगों के पहुंचने पर जल्द आग पर काबू पाल लिया। उसे पहले सीएचसी ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। अब उसे जिला अस्पताल से भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

 

वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते मनोज द्वारा आत्मदाह के प्रयास की सूचना मिली थी। युवक को अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में पत्नी की ओर से पूर्व में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

नीले ड्रम में भरने की देती थी धमकियां

मनोज के पिता ने बताया कि एक दिन पहले भी पत्नी ने उसके साथ चिमटे से मारपीट की थी। इस घटना के बाद वह शिकायत लेकर थाने गया, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। मनोज का कहना है कि हर स्तर पर निराशा हाथ लगने के कारण वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुका था। उसे लगातार जान से मारने और नीले ड्रम में भरवाने जैसी धमकियां देती रही।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000