दरोगा बोला- पढ़ी-लिखी हो, पति को छोड़कर मेरी बन जाओ: जांच के बहाने नजदीकी बढ़ाई, केस में फंसाने की धमकी दी

बाराबंकी में इश्कबाज दरोगा शादीशुदा महिला के पीछे बड़ गया। उससे कहने लगा- तुम पढ़ी-लिखी हो, पति को छोड़कर मेरी बन जाओ। तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा और लग्जरी लाइफ दूंगा। महिला एक पारिवारिक विवाद के चलते दरोगा के संपर्क में आई थी। महिला ने दरोगा की बात नहीं मानी। दरोगा उससे कहने लगा- तुम्हारे पति को झूठे मुकदमों में फंसा दूंगा। पीड़िता के मुताबिक, रामनगर थाने के दरोगा जांच के नाम पर उसे बार-बार कॉल करते थे। विरोध करने पर जांच का हवाला देते थे। महिला की शिकायत पर एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।

महिला बोली- दरोगा ने जबरन गाड़ी में बैठाना चाहा

पीड़िता ने 9 फरवरी को दरोगा अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। पीड़िता ने वीडियो बयान जारी कर कहा था- एक बार दरोगा ने रास्ते में रोककर उसे जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। गाड़ी के अंदर उसके साथ अभद्रता की गई। शोर मचाने पर आसपास लोग जुटने लगे तो वह किसी तरह वहां से भाग पाई।

दरोगा कई बार घर में पुरुष सदस्यों की गैरमौजूदगी में पहुंच जाते थे। एक बार कमरे तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन परिवार वालों के आ जाने से लौट गए। उसने स्थानीय स्तर पर दो-तीन बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मामला सीनियर अफसर और सीएम पोर्टल तक पहुंचाा।

2 साल पहले कोतवाली में ट्रांसफर हुआ था दरोगा

मामला सामने आने के बाद बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने तत्काल संज्ञान लिया। दरोगा अखिलेश यादव को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए। एसपी ने पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी रामनगर (गरिमा पंत) को सौंपी है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। दरोगा का दो साल पहले बाराबंकी कोतवाली में ट्रांसफर हुआ था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000