ऑपरेशन कराने गए मरीज की निकाली किडनी हुई मौत, परिजन बोले-हॉस्पिटल में चल रहा धंधा, चीरा देखा तो खुला राज

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके के एशियन हॉस्पिटल में मरीज की किडनी निकालने का मामला सामने आया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि अस्पताल में किडनी निकालने का धंधा चल रहा है। मृतक के भाई ने बताया कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। सीएमओ ने एक्शन नहीं लिया। मरीज के भाई का कहना है कि किडनी स्टोन की शिकायत के भाई को अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

दाहिनी किडनी निकालने के बाद मरीज की तबियत बिगड़ने लगी। दूसरी किडनी भी रिस्पांस नहीं कर रही थी। आखिरकार मेरे भाई की मौत हो गई।दाहिनी तरफ पेट में चीरा देख परिजनों को हुई जानकारी हरदोई के अतरौली पूरनपुर पिपरगांव भरावन के निवासी सतीश कुमार (40) की किडनी में पथरी थी। जिसके चलते परिजन माल स्थित ओम सांई हॉस्पिटल लेकर गए थे। जहां डॉ. उमेश के यहां उसका इलाज शुरू कराया गया।

भाई रजनीश के मुताबिक डॉ. उमेश ने किडनी स्टोन को दूरबीन के विधि से निकालने का भरोसा दिया। परिवार वाले राजी हो गए। ऑपरेशन के लिए सतीश को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। डॉक्टर ने घर वालों को बिना कोई जानकारी दिए किडनी निकाल दी।

जिसके बाद सतीश की तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने कहा कि ऑपरेशन के बाद शरीर में खून की कमी है। खून चढ़ाने के नाम पर 20 हजार रूपए भी ले लिए। लेकिन सतीश की मौत हो गई। भाई ने दाहिनी तरफ चीरा का निशाना देखा सतीश के भाई रजनीश ने सतीश की पीठ के दाहिने तरफ चीरा का निशान देखा। डॉक्टर से पूछा की दूरबीन विधि से ऑपरेशन की बात कही गई थी। ये चीरा कैसे लगा। डॉक्टर ने पूछताछ में बताया कि उनकी एक किडनी निकाली गई थी। दूसरी किडनी अचानक काम करना बंद कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

किडनी की बिना जांच कर दिया ऑपरेशन रजनीश का आरोप है कि डॉक्टर भाई की किडनी का सौदा करना चाहता था। लेकिन केस बिगड़ने पर किडनी खराब होने की बात कही। पहले उसने बिना जांच के एक किडनी निकाल दी। ऊपर से यह जांच के बाद किया तो दूसरी खराब थी तो बिना निई किडनी की व्यवस्था किए यह क्यों किया। इससे साफ है कि अस्पताल में किडनी का खेल चल रहा है या डॉक्टर लापरवाह और जानकार नहीं है। जिसके चलते भाई की जान चली गई।

पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कराया पोस्टमार्टम रजनीश के मुताबिक घटना के बाद पुलिस को एशियन हॉस्पिटल में डॉ. एसएन सोनकर के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की जगह सिर्फ पीएम कराया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं सीएमओ ने दो सदस्सय टीम गठित कर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि घटना और पीएम रिपोर्ट से साफ है कि डॉक्टर की लापरवाही से भाई की जान गई।

लखनऊ के एक निजी अस्पताल में किडनी निकाले जाने का मामला सामने आया है। पेट में इन्फेक्शन का इलाज कराने आए व्यक्ति की किडनी निकाल ली। मरीज की मौत होने पर परिवार वालों ने अस्पताल में हंगामा किया।

परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद डॉक्टर ने फोन किया। कहा- पैसे लेकर मामले को रफा-दफा करो। मृतक के भाई रजनीश ने कहा कि डॉक्टर से बातचीत की रिकॉर्डिंग उसके पास है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000