मां ने जिस किलर को बेटी को मारने की दी सुपारी, वह निकला बेटी का प्रेमी, प्रेमी संग मिलकर मां की कर दी हत्या

जनपद एटा में पुलिस ने बीते दिनों बाजरे के खेत में हुई महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। बीते रविवार को मृत अवस्था में बाजरे के खेत में 42 वर्षीय महिला की हत्या कर शव फेंक दिया गया था। हत्या के दूसरे दिन महिला की पहचान अलका पत्नी रमाकांत के रूप में हुई।

एटा पुलिस ने ऐसे किया मर्डर का खुलासा…

एटा पुलिस ने महिला के मर्डर का सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि महिला की हत्या बेटी ने सुपारी किलर संग मिलकर गला घोंटकर की थी। मृत महिला के शव की शिनाख्त करने एटा मोर्चरी पहुंचे उसके पति ने बताया कि वह शनिवार को एटा किसी मुकदमे की पैरवी करने गई थी। देर शाम तक वह जब घर नहीं लौटी तो उसे फोन मिलाया गया, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था।

जिसके बाद उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। अगले दिन देर शाम को सूचना मिली कि एक शव बाजरे के खेत में पड़ा है। यहां आकर जब देखा तो वह मेरी पत्नी थी। पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 6 अक्टूबर की सुबह एक अज्ञात महिला का शव बाजरे के खेत में पड़ा हुआ मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान अलका देवी के रूप में उसके पति रमाकांत ने की।

रमाकांत ने अपने ही गांव के दो नामजद आरोपियों अखिलेश और अनिकेत के विरुद्ध जसरथपुर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। अपर अधीक्षक राजकुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका के अपने मायके के ही रहने वाले सुभाष नाम के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था। सुभाष पूर्व में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट कर जेल से बाहर आया था। वहीं, मृतिका की बेटी का भी किसी से अफेयर चल रहा था, जिसको लेकर वह काफी तंग आ चुकी थी। ऐसे में उसने अपनी बेटी को मारने के लिए सुभाष के साथ मिलकर योजना बनाई और पचास हजार रुपए की सुपारी दे दी।

सुपारी किलर ने पहले तो मृतिका की बेटी को प्यार में फंसाया। फिर बातचीत करने के लिए उसे एक मोबाइल दिलवाया. प्लान के तहत महिला अपनी बेटी को ननिहाल बुलाकर ले गई और सुपारी किलर सुभाष को कंपिल बुलाया। साथ ही मृतिका ने प्लान के तहत सुपारी किलर को बताया कि कोर्ट की तारीख के दिन तुम मेरी बेटी को दूसरे रास्ते से लेकर एटा आते वक्त हत्या कर देना।

प्लान का पता चलने पर बेटी ने सुपारी किलर को प्रेम जाल में फंसाया…

बातचीत करते-करते सुपारी किलर को भी मृतिका की बेटी से प्यार हो गया। ऐसे में उसने उसकी बेटी से मां के दिमाग में चल रही योजना के बारे में बता दिया। वहीं, प्लान का पता चलते ही अलका की शातिर बेटी ने सुपारी किलर के इजहार को एक्सेप्ट करते हुए शादी करने का प्रस्ताव रख दिया और अपनी मां को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। इसके बाद सुपारी किलर सुभाष ने बेटी के फोटो ऐसे बना कर दिए, जिसमें लग रहा था कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद सुभाष ने अलका से बेटी की सुपारी के पैसे मांगे। जब कई दिन तक पैसे नहीं मिले तो वह बेटी को लेकर आगरा चला गया और अलका को भी आगरा बुला लिया।

जब अलका आगरा पहुंची तो उसने बताया कि मैंने तुम्हारी बेटी की हत्या नहीं की है। यहां से तीनों एटा आए और रामलीला मेले में घूमने के बाद अलीगंज से पहले जाकर उतर गए और वहां से किसी अज्ञात वाहन से जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला चंदन पुरंजला के पास ले जाकर अलका की हत्या कर दी और बाजरे के खेत में शव को फेंक दिया। मामले में पुलिस ने नाबालिग बेटी और उसके नए आशिक को गिरफ्तार कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000