हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से सटे बिहार के बगहा नगर के वार्ड नंबर-तीन के बगीचा टोला में घर के अंदर मां और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई।शव को एसिड से जला देने का मामला सामने आने पर सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।बगहा एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छानबीन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बगहा नगर स्थित शोभा तिवारी के घर का दरवाजा बुधवार को बाहर से बंद था। अंदर से दरवाजे के रास्ते खून बाहर निकल रहा था। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जब दरवाजा खोलकर घर के अंदर पहुंची तो दृश्य देखकर दंग रह गई। घर के अंदर 50 वर्षीय शोभा तिवारी और उनकी बेटी 22 वर्षीय खुशबू की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी और दोनों के शव पर एसिड डाल दिया गया था।

बताया जा रहा है कि शोभा तिवारी अपनी बेटी खुशबू के साथ रहती थी। पति साथ में नहीं रहता है। बेटा पटना में रहकर पढ़ाई करता है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने रात में घटना को अंजाम दिया और बाहर से दरवाजा बंदकर फरार हो गए। पटना से बेटे ने सुबह लगभग दस बजे घर पर फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उसके बाद पड़ोसियों को फोन कर घर पर पता लगाने को कहा और जब लोग पहुंचे तो दरवाजे से बाहर खून निकलता देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही पुलिस के खोजी कुत्ते और मोबाइल सीडीआर के जरिए घटना के तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। मुजफ्फरपुर से एफएसएल टीम भी बुलाई गई है। बगहा एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि मां-बेटी की हत्या घर के अंदर की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुछ सुराग मिले हैं। उस आधार पर छानबीन आगे बढ़ रही है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000