सात महीने पहले ही हुई थी शादी: पति की हार्ट अटैक से हुई मौत, दो महीने बाद फांसी लगाकर पत्नी ने दी जान

झांसी में एक महिला ने पति की मौत के दो महीने बाद फंदा लगाकर जान दे दी। महिला ने खुदकुशी से पहले एक पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। नोट में परिवार वालों से माफी मांगी है। झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके के हंसारी मोहल्ला स्थित ससुराल में शुक्रवार सुबह ललिता उर्फ राधिका (23) ने फंदा लगाकर जान दे दी।

उसके पति की दो माह पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इस गम को वह बर्दाश्त नहीं कर पाई। सात माह पहले उसकी शादी हुई थी। राधिका ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक पेज लंबा सुसाइड नोट भी लिखा। परिवार वालों से माफी मांगते हुए उसने लिखा कि उन्होंने उसके लिए दुनिया का सबसे बेहतर पार्टनर चुना मगर उसकी ही किस्मत बुरी थी। उसकी मौत से परिवार में रोना पिटना मचा है।

कानपुर नगर निवासी राधिका उर्फ ललिता (23) की शादी 13 अप्रैल 2025 को प्रेमनगर के हंसारी निवासी विशाल यादव से हुई थी। विशाल बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। शादी के बाद से दोनों बहुत खुश थे। छुट्टियों में मनाली जाने की तैयारी थी। अचानक अक्तूबर में विशाल को घर में हार्ट अटैक आया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, मगर उसकी मौत हो गई। पति की असामयिक मौत राधिका बर्दाश्त नहीं कर सकी। वह गम में डूब गई। परिजनों ने बताया कि वह ठीक से खाना नहीं खाती थी।

नहाने के लिए ऊपर गई थी राधिका
कमरा बंद करके घंटों विशाल को याद कर सिर्फ रोती रहती थी। शुक्रवार सुबह सात बजे राधिका नहाने के लिए ऊपर वाले कमरे में गई थी। कई घंटे तक वह नीचे नहीं आई। परिजन जब पहुंचे तो दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। खिड़की से देखने पर वह पंखे पर साड़ी से फंदा बनाकर लटकी दिखी। यह देख वहां चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे।
रेलवे में नौकरी करते हैं राधिका के ससुर एवं देवर
यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राधिका के ससुर एवं देवर रेलवे में नौकरी करते हैं। सीओ रामवीर सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
आपने दुनिया का सबसे बेहतर जीवनसाथी चुना, मगर मेरी किस्मत बुरी थी…
राधिका ने भावुक कर देने वाला सुसाइड नोट लिखा। उसने परिजनों से अपना दुख साझा करते हुए लिखा कि मैंने खुद को मजबूत बनाने की बहुत कोशिश की पर मैं नहीं कर पा रही थी। हर दिन खुद को विश्वास दिलाना पड़ता है कि वो नहीं है मेरे पास और न ही आएंगे लौटकर। मेरे पास कोई विकल्प नहीं कि मैं खुद को जीने के लिए प्रेरित करूं। भइया, आपने दुनिया का सबसे बेहतर जीवनसाथी चुना था मेरे लिए पर मेरी ही किस्मत बुरी थी कि मेरी सारी खुशियां छीन ले गई। उसने आखिरी में अपनी दोनों बहनों से निवेदन किया कि रक्षाबंधन के दिन भाइयों को राखी बांधने जरूर से जाएं। आखिरी में उसने सबसे माफी मांगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000