महापौर ने पकड़ा घटिया मैटेरियल, एक-दो सेंटीमीटर की ही सड़क की परत मिली

कानपुर के संगीत टॉकीज रोड पर हुए घटिया पैचवर्क को संज्ञान में लेते हुए प्रमुख सचिव और डीएम ने पीडब्ल्यूडी से जवाब मांगा है। वहीं, महापौर प्रमिला पांडेय ने सड़क खोदकर घटिया काम पकड़ा और मैटेरियल की जांच आईआईटी से कराने की घोषणा की। 

खबर को संज्ञान में लेकर प्रमुख सचिव और डीएम ने मामले में पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता से जवाब मांगा है। दूसरी ओर गुरुवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने संगीत टॉकीज रोड पर पैचवर्क खोदवाकर जांच कराई। चंद सेंटीमीटर की तारकोल की परत, उखड़ती गिट्टी देख घटिया पैचवर्क होने का आरोप लगाया। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को फोन कर नाराजगी जताई।

उन्होंने नगर निगम के चीफ इंजीनियर से पैचवर्क के मैटेरियल की आईआईटी से जांच कराने के लिए कहा। पीडब्ल्यूडी ने संगीत टाकीज रोड पर चंदिका देवी चौराहे से जरीबचौकी चौराहा तक तीन दिन पहले पैचवर्क कराया था। काम में खानापूरी करते हुए कुछ बड़े गड्ढे भरवाए थे, जबकि अन्य छोड़ दिए थे। जो गड्ढे भरवाए गए उनसे भी गिट्टी, बजरी उखड़कर आसपास फैलने लगी थी। हालांकि बीती रात पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा ने इस सड़क का निरीक्षण किया। रात में ही उन्होंने सड़क पर तारकोल मिक्स गिट्टी से दोबारा पैचवर्क कराया।

एक-दो सेंटीमीटर की ही परत मिली

गुरुवार को महापौर नगर निगम जोन-1 के अधिशासी अभियंता आरके तिवारी के साथ संगीत टाकीज रोड पहुंचीं। उन्होंने इसी सड़क पर भन्नानापुरवा मोड़ के पास हुए पैचवर्क पर हथौड़ी चलाई। इसके बाद छेनी-हथौड़ी से खोदवाकर देखा। पैचवर्क में प्रयुक्त तारकोल मिक्स गिट्टी के नमूने लिए। महापौर ने बताया कि पैचवर्क कम से कम एक इंच मोटा होना चाहिए, जबकि मौके पर एक-दो सेंटीमीटर की ही परत मिली। मौके से ही पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को फोन कर नाराजगी जताई है।

जो गड्ढे बचे हैं, उन्हें भी भरा जाएगा

ठीक से पैचवर्क कराने के निर्देश दिए। पैचवर्क के मैटेरियल के नमूनों की जांच आईआईटी से कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के साथ मुख्यमंत्री से घटिया पैचवर्क की शिकायत करूंगी। उधर, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता रविदत्त ने संगीत टाकीज रोड के पैचवर्क को ठीक बताया। कहा कि पैचवर्क की मोटाई का कोई मानक नहीं होता। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा ने बताया कि पैचवर्क लगातार किया जा रहा है। महापौर जिस सड़क की बात कर रही हैं वहां बीती रात पैचवर्क हुआ है। जो गड्ढे बचे हैं, उन्हें भी भरा जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000